UP Police Constable Result Date 2024 Highlights: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दे चुके 48 लाख से ज्यादा युवाओं का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिए गए आदेश के बाद इस बात पर मुहर लग चुकी है कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 इस महीने के आखिरी में जारी किया जाएगा, जिसकी संभावित तारीखें 25 से 30 अक्टूबर है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के परीक्षा परिणाम से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक हर नई जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम इस महीने के आखिर में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 25 से 30 अक्टूबर है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित की जाती है।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी परीक्षाओं की आंसर-की जारी कर दी है, जिसके बाद अब इस सरकारी नौकरी की परीक्षा का सरकारी रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जाएगा।
इस साल हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त की अवधि के बीच पांच दिनों में किया गया था। इन पांच दिनों में दो शिफ्टों में परीक्षा हुई थी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अलग अलग दिनों में जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति विंडो अलग से खोली गई थी। अंतिम परीक्षा तिथि के लिए आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2024 थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त और दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। दोनों चरणों में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस महीने के अंत में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट की संभावित तारीख 25 से 30 अक्टूबर है।