उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा नई तारीखों में आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सितंबर मध्य तक परिणाम जारी कर सकता है। मगर परिणाम जारी करने से पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 आंसर-की जारी की जाएगी, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी रिजल्ट और आंसर-की पेज तक सीधे पहुंचा जा सकता है।

UP Police Constable Result 2024 LIVE: Check Marks Here

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। कांस्टेबल पद के लिए हुई इस परीक्षा को राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पुलिस कांस्टेबल बनने की चाह रखने वाले 48,17,315 युवाओं ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस लाइव ब्लॉग में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को मिलेगी भर्ती परीक्षा की आंसर-की से लेकर रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक तक सारी लेटेस्ट अपडेट।

Live Updates
19:14 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कब जारी हो सकता है रिजल्ट और आंसर की?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

18:28 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे और कहां चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।

2. वेबसाइट के होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपको पीडीएफ फाइल नजर आएगी उसे डाउनलोड कर लें।

5. अब पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर खोजें।

नोट: अगर इस पीडीएफ फाइल में आपका नाम होता है तो आप आगे के स्टेप के लिए जाएंगे।

16:18 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा सितंबर 2024 के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। वेबसाइट से रिजल्ट की एक पीडीएफ डाउनलोड होगी जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।

15:52 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की कब आएगी आंसर की?

पिछले महीने हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की सितंबर में ही जारी होगी। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर के मध्य तक आंसर की जारी कर दी जाएगी और उसके बाद रिजल्ट की तैयारी होगी।

13:59 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: उम्मीदवारों का चयन होगा इन चार चरण के आधार पर

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर होगा।

13:33 (IST) 8 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: 32 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 रिक्त पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। उनमें से करीब 32 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इस एग्जाम का रिजल्ट इसी महीने में जारी होने की उम्मीद है।

19:02 (IST) 7 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: अगले सप्ताह जारी हो सकती है आंसर की

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले इस सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 आंसर-की जारी की जा सकती है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

15:27 (IST) 7 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: इन तारीखों में हुई थी यूपी पुलिस पुलिस परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थी। आखिरी पेपर 31 अगस्त 2024 को आयोजित हुआ था। इस बीच में यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा फेस 1 में 23, 24, 25 और दूसरे फेज में 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी।

15:05 (IST) 7 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: यह थी परीक्षा की टाइमिंग

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

13:38 (IST) 7 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कहां और कैसे चेक करें यूजीप पुलि कांस्टेबल का रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम देख सकते हैं।

सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड' लिंक खोलें

अपना लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।

उत्तर कुंजी सबमिट करें और जांचें।

17:49 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: उम्मीदवारों की केवाईसी

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड उन उम्मीदवारों के लिए ई-केवाईसी भी प्रदान कर रहा है, जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना आधार नंबर सत्यापित नहीं किया था। ऐसे उम्मीदवारों को यूपी पुलिस परीक्षा शिफ्ट समय से लगभग दो घंटे पहले बुलाया जाता है।

17:02 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: ज्यादातर उम्मीदवारों के बदले परीक्षा केंद्र

UPPRPB ने अधिकांश उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं और परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे।

16:27 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कब तक जारी हो सकता है परिणाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

16:02 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Exam 2024 Answer Key, Result LIVE: इतने उम्मीदवारों ने किया आवेदन

इस साल, यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

15:35 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड ?

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।

चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।

चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।

चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।

चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।

14:31 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कितनी है रिक्तियां ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।

14:07 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE:कहां और कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

13:48 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षा ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की गई नई तारीखों के बीच 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।

13:02 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कहां मिलेगी आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर Jansatta.com/education पर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके यूपी पुलिस आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

12:45 (IST) 6 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कब जारी होगी आंसर-की

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले इस सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 आंसर-की जारी की जा सकती है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।