UP Police Constable Result 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) 2 से 4 अक्टूबर के बीच किसी भी वक्त यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक नहीं दी गई है।

UP Police Constable Result Today Direct Link

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। यूपी पुलिस की सरकारी नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां जानें नतीजों से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक हर प्रक्रिया की लेटेस्ट अपडेट।

Live Updates
10:44 (IST) 4 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

17:44 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: प्रोविजन आंसर-की हो गई है जारी

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अलग अलग दिनों में जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति विंडो अलग से खोली गई थी। अंतिम परीक्षा तिथि के लिए आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2024 थी।

16:22 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त और दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। दोनों चरणों में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

15:43 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब होगा परिणाम जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 2 से 4 अक्टूबर के बीच परिणामों को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

14:43 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट ?

स्टेप 1. UPPRPB की आधिकारिक साइट पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद UP Police Constable Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

13:52 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 क्या है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो कि मूल यूपी पुलिस पात्रता है जिसे पूरा करना होगा। यह उत्तर प्रदेश की राज्य पुलिस सेवा के लिए एक प्रवेश स्तर की भर्ती है।

13:02 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे डाउनलोड होगी आंसर-की

स्टेप 1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2."महत्वपूर्ण समाचार और अलर्ट" अनुभाग के तहत "उम्मीदवार प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. उस परीक्षा का चयन करें जिसके लिए आप उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं।

स्टेप 4. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे कि आपका आवेदन संख्या और जन्म तिथि।

स्टेप 5. अब आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

स्टेप 6. आंसर-की की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

12:03 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: किस मोड में हुई थी परीक्षा ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।

11:31 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: पहले कब हुई थी परीक्षा ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 17 और 18 फरवरी, 2024 को परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

10:54 (IST) 3 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: ज्यादातर उम्मीदवारों के बदले परीक्षा केंद्र

UPPRPB ने अधिकांश उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं और परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे।

17:54 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड ?

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।

चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।

चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।

चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।

चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।

17:34 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE: कितनी है रिक्तियां ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।

16:19 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Answer Key 2024 LIVE:कहां और कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

15:49 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: कहां मिलेगा परिणाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

15:10 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: इतने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 की लिखित परीक्षा को पांच दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने भाग लिया है।

14:26 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE Updates: इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से नई तारीखों 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

13:54 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: जारी हुई सभी परीक्षाओं की आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी परीक्षाओं की आंसर-की जारी कर दी है, जिसके बाद अब इस सरकारी नौकरी की परीक्षा का सरकारी रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जाएगा।

13:30 (IST) 2 Oct 2024
UGC NET Result 2024 LIVE News: परीक्षा का मोड क्या था ?

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

13:30 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए इतने उम्मीदवार

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा रिजल्ट लाइव: इस साल हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48,17,315 महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

11:51 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त की अवधि के बीच पांच दिनों में किया गया था। इन पांच दिनों में दो शिफ्टों में परीक्षा हुई थी।

11:26 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: प्रोविजन आंसर-की हो गई है जारी

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अलग अलग दिनों में जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति विंडो अलग से खोली गई थी। अंतिम परीक्षा तिथि के लिए आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2024 थी।

10:53 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त और दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। दोनों चरणों में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

10:29 (IST) 2 Oct 2024
UP Police Constable 2024 Exam Result LIVE: कब होगा परिणाम जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 2 से 4 अक्टूबर के बीच परिणामों को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।