CBSE Class 10th 12th Result 2024 Expected Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक, सीबीएसई अगले 20 मई के बाद मैट्रिक और इंटर के नतीजों को जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) एक ही दिन 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा और उसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Result 2024 Date Update: Check Here

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम (CBSE Board 10th, 12th results) जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइटों cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 ऑनलाइन जांचने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 (CBSE Board Exam 2024) में भाग लेने वाले छात्र यहां जानें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 (CBSE Board Exam Result 2024) की सबसे तेज और भरोसेमंद LIVE UPDATE

Live Updates
08:40 (IST) 6 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी होने की पूरी संभावना है। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट पर भी नतीजे देख सकते हैं जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

cbse.gov.in

cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

18:34 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: छात्रों का इंतजार खत्म, इस तारीख के बाद जारी होंगे परिणाम

सीबीएसई 10वीं 12वीं का परिणाम 20 मई के बाद किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। छात्र अपना रोल नंबर, आईडी कार्ड तैयार रख लें। सबसे जरूरी बात परिणाम कैसे भी हो, छात्रों को हताहत होने की जरूरत नहीं है। याद रखिए यह सिर्फ एक रिजल्ट है।

17:35 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: पिछले साल कैसा रहा सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम

असल में पिछले साल के परिणाम 12 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था, जबकि सीबीएसई 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% था। सीबीएसई परिणाम 2024 से संबंधित ताजा अपडेट और जानकारी के लिए जनसत्ता के एजुकेशन सेक्शन को चेक करते रहें।

16:32 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: कब जारी किया जाएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 20 मई के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने इसकी घोषणा की है।

14:37 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: ऑनलाइन परिणा देखने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

सीबीएसई परिणाम 2024 लाइव: सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन जांचने के लिए निम्नलिखित लॉगिन विवरण आवश्यक हैं:

रोल नंबर

विद्यालय क्रमांक

एडमिट कार्ड आईडी

13:08 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: टॉपर्स सूची नहीॆ होगी जारी

सीबीएसई परिणाम 2024 लाइव: सीबीएसई अपने कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नामों का खुलासा नहीं करेगा। अन्य जानकारी जैसे उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार, स्कूल-वार और क्षेत्र-वार परिणाम घोषित किए जाएंगे।

11:53 (IST) 5 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: डिजीलॉकर एक्सेस कोड क्या है

डिजीलॉकर एक्सेस कोड क्या है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए डिजीलॉकर खाते खोल रहा है। खातों को सक्रिय करने के लिए छह अंकों के एक्सेस कोड की आवश्यकता होती है। छात्रों को अपने कोड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।

20:12 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: कैसे चेक करें रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी करेगा। परिणाम की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर "Exam" या "Result" सेक्शन में जाएं।

3. अब पेज पर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा लिंक फ्लैश होगा। उस पर क्लिक करें।

4. जो विंडो खुलेगी वहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

5. विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

19:33 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: मार्कशीट में स्टूडेंट्स को मिलेगी यह जानकारी

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकारियों की ओर से यह जानकारी साझा की गई थी। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। उस मार्कशीट में स्टूडेंट्स को यह विवरण मिलेगा।

- कैंडिडेट का नाम और उसकी पर्सनल डिटेल

- हर विषय में प्राप्त अंक और प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक।

- कुल अंक और पास/कम्पार्टमेंट की स्थिति।

- अन्य सूचना।

17:21 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई रिजल्ट का ट्रेंड

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 12 मई को घोषित कर दिए थे। वहीं 2022 में कोरोना महामारी के चलते यह रिजल्ट 22 जुलाई को जारी हुआ था। इस बार का रिजल्ट और भी लेट होता दिख रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि इस साल रिजल्ट की घोषणा 20 मई के बाद की जाएगी। तारीख को लेकर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए CBSE के सोशल मीडिया हैंडल और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।

14:45 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई टॉपर्स के नाम का नहीं होगा ऐलान

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी होगा। इसकी आधिकारिक घोषणा बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कर दी गई थी। पिछले साल की तरह इस बार भी सीबीएसई अपने बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम साझा नहीं करेगा। बोर्ड अधिसूचना में प्रत्येक कक्षा में उम्मीदवारों की संख्या, पासिंग प्रतिशत, जेंडर वाइज परिणाम और अन्य विवरण की घोषणा की जाएगी।

13:52 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: स्कूल से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को खुद अधिकारियों की तरफ से दी गई थी। 20 मई के बाद रिजल्ट की घोषणा किस तारीख को होगी अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन आने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि वह स्कूल से ही मिलेगी। तब ऑनलाइन डाउनलोड वाली मार्कशीट से ही काम चलेगा।

12:09 (IST) 4 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। शुक्रवार को सीबीएसई अधिकारियों की ओर से इस बारे में जानकारी साझा की गई। रिजल्ट की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। परिणाम आने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

cbse.nic.in

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

digilocker.gov.in

results.gov.in

21:08 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड की कब हुई थी परीक्षा?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 55 दिन तक चली थी। 15 फरवरी से शुरू हुए एग्जाम 2 अप्रैल को खत्म हुए थे। इस दौरान 10वीं के एग्जाम 15 फरवरी से 13 मार्च तक चले थे जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक चली थी। रिजल्ट की बात करें तो 20 मई के बाद परिणाम की घोषणा होने की संभावना है।

20:24 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी होने की पूरी संभावना है। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट पर भी नतीजे देख सकते हैं जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

cbse.gov.in

cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

18:56 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आएगा 20 मई के बाद

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट यह सामने आ रहा है कि 20 मई के बाद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। शुक्रवार को अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद आने की संभावना है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक नोट में कहा, "सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के नतीजे 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।"

17:01 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई से आई बड़ी अपडेट

सीबीएसई की वेबसाइट विजिट करने पर एक मैसेज शो हो रहा है, जिसमें लिखा है कि 10वीं 12वीं के नतीजे 20 तारीख के बाद जारी हो सकते हैं।

15:19 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: ऑनलाइन मार्कशीट देखने के लिए जरूरी है लॉगिन क्रेडेंशियल

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम बस कुछ समय बाद जारी होने वाले हैं, ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसलिए इन्हें संभाल कर रखें।

14:00 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates:पिछले साल फेल हुए इतने लाख स्टूडेंट्स

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम 12 मई को जारी किया गया था। इसमें 87.33 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी, तो दूसरी तरफ 12.67 लाख बच्चे (2 लाख से ज्यादा) फेल हो गए थे।

12:29 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं ?

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइट पर भी नतीजे देख सकते हैं जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

cbse.gov.in

cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

11:37 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कों का पिछले पांच साल का पासिंग पर्संटेज

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट:पिछले पांच साल में सीबीएसई बोर्ड 12वीं के लड़कों का पासिंग पर्संटेज इस प्रकार है।

2023- 84.7

2022- 91.25

2021- 99.67

2020- 86.19

2019- 79.4

10:40 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पिछले 10 साल में इन तारीखों में हुआ जारी

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट:पिछले 10 साल में कब-कब हुए सीबीएसई बोर्ड इसकी जानकारी इस प्रकार है।

2023- 12 मई

2022 सेकंड टर्म- 22 जुलाई

2022 फर्स्ट टर्म- 19 मार्च

2021- 30 जुलाई

2020- 13 जुलाई

2019- मई 2

2018- 26 मई

2017- 28 मई

2016- 21 मई

2015- 25 मई

09:42 (IST) 3 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: पांच साल में क्या रहा लड़कियों का पासिंग पर्संटेज ?

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड12वीं में लड़कियों का पासिंग पर्संटेज इस प्रकार है।

2023- 90.68 प्रतिशत

2022- 94.54 प्रतिशत

2021- 99.13 प्रतिशत

2020- 92.15 प्रतिशत

2019- 88.7 प्रतिशत

17:26 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड परिणाम को लेकर जारी हुआ फेक नोटिफिकेशन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम को लेकर कल एक फेक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा था। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को नोटिफिकेशन चेक करते रहें। छात्र हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

17:09 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: अगले हफ्ते इन तारीखों में जारी हो सकता है परिणाम

सीबीएसई अगले हफ्ते यानी 7 से 15 मई के बीच मैट्रिक और इंटर के नतीजों को जारी कर सकता है।

15:38 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: कैसे और कहां देखें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जानने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है।

चरण 1 - ऑफिशियल वेबसाइट Results.cbse.nic.in खोलें।

चरण 2 - कक्षा 10/12वीं रिजल्ट पेज पर जाएं

चरण 3 - अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें

स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे जांचे और डाउनलोड करें।

14:36 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: कब और कितनी शिफ्ट में हुए थे सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 को 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसमें सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं को एक शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया गया था।

13:16 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: क्या सीबीएसई बोर्ड 10वीं,12वीं के परिणाम एक साथ जारी करेगा ?

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई अपडेट के मुताबिक 10वीं, 12वीं के नतीजों को एक साथ ही जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

13:01 (IST) 2 May 2024
CBSE Class 10th 12th Result 2024 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 कहां देख सकते हैं ?

सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद इन चार ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in