RBSE 10th, 12th Result 2024 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं और लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ये छात्रों का यह इंतजार इस सप्ताह खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो, आरबीएसई रिजल्ट 2024 को इस सप्ताह में 15 मई 2024 को घोषित किया जा सकता है, जिसका नोटिफिकेशन आज या कल जारी किया जा सकता है। हालांकि राजस्थान बोर्ड की तरफ से अभी इस नतीजों की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
RBSE 10th, 12th Result 2024 Date and Direct Link LIVE: Check Here
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा और नतीजों को जारी करने के बाद आरबीएसई रिजल्ट 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ जिलेवार परिणाम, टॉपर्स के नाम और रैंक, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट और स्क्रूटनी की तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा। यहां जान लीजिए आरबीएसई 10वीं,12वीं रिजल्ट 2024 से जुड़ी हर खबर की LIVE UPDATE
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) इस महीने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल आरबीएसई हायर सेकेंडरी की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में राजस्थान बोर्ड ने कब-कब परिणाम जारी किए और हर साल पासिंग प्रतिशत कैसा रहा था।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट यह सामने आई है कि परिणाम इसी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर आरबीएसई 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम जारी करेगा। साइंस और कॉमर्स के नतीजे इस सप्ताह तक आने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। एक दो दिन में तारीखों का पता चल जाएगा। आज नोटिफिकेशन जारी किए जा सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। रिजल्ट लिंक को परिणाम के जारी होने के बाद एक्टिव कर दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं 8वीं और 5वीं का परिणाम जारी होने वाला है। छात्रों को कबसे अपने परिणाम का इंतजार है। माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह यानी 15 से 20 के बीच जारी किए जा सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 को तीन चरणों में जारी किया जाएगा, जिसमें पहले 10वीं, फिर 12वीं साइंस और कॉमर्स और अंत में 12वीं आर्ट्स के परिणाम जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक आज किसी भी वक्त रिजल्ट नोटिफिकेशन को जारी किया जा सकता है।
आरबीएसई रिजल्ट 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक को सेलेक्ट करें
जरूरी जानकारी दर्ज करें
आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2024 पर दिखाई देगा
परिणाम को डाउनलोड कर इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जारी होने वाला है। किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पिछले साल 421,748 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी। वहीं 377,345 स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिविजन हासिल की थी जबकि 142,924 स्टूडेंट्स को थर्ड डिविजन मिली थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद आमतौर पर वेबसाइट क्रैश की समस्या आ जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास SMS के जरिए रिजल्ट देखने का भी विकल्प होगा। इसके लिए मोबाइल फोन में अपना एसएमएस ऐप खोलें और “RAJ12” टाइप करें। इसके बाद एक स्पेस और अपना रोल नंबर डालें और 56263 पर एसएमएस भेजें। परिणाम घोषित होते ही आपको प्राप्त हो जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था। दूसरी तरफ राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष, करीब 19 लाख छात्र शामिल हुए हैं, जिसमें लगभग 10 लाख छात्र कक्षा 10वीं और लगभग 9 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 20243 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम या कल सुबह तक आरबीएसई रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें नतीजों को जारी करने की तारीख और समय की जानकारी मिलेगी।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. आरबीएसई कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा उसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4. अब आपका आरबीएसई स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा, जिसे चेक करने के बाद डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
राजस्थान बोर्ड पिछले पांच साल के उत्तीर्ण प्रतिशत की डिटेल इस प्रकार है।
2022- 82.8 प्रतिशत
2021- 99.56 प्रतिशत
2020- 80.64 प्रतिशत
2019- 79.85 प्रतिशत
2018- 79.86 प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों यह जान लें कि इन कक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
राजस्थान बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और टॉपर्स की वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और किसी भी वक्त रिजल्ट नोटिफिकेशन को जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। तारीख की अपडेट के लिए पढ़े जनसत्ता एजुकेशन।
अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो छात्र एसएमएस का विकल्प भी चुन सकते हैं। एसएमएस के जरिए से आरबीएसई परिणाम की जांच करने के लिए अपना एसएमएस ऐप खोलें और "RAJ12" टाइप करें। इसके बाद एक स्पेस और अपना रोल नंबर डालें और 56263 पर एसएमएस भेजें। परिणाम घोषित होते ही आपको प्राप्त हो जाएगा।
आरबीएसई परिणाम 2024 लाइव: आरबीएसई परिणाम 2024 लाइव: राजस्थान बोर्ड बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10, 12 के परिणाम घोषित करेगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम रिजल्ट नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं 8वीं और 5वीं के नतीजे 15 तारीख से पहले-पहले जारी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि पहले 12वीं विज्ञान के नतीजे सामने आएंगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर आरबीएसई 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम जारी करेगा। साइंस और कॉमर्स के नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
2023 में, आरबीएसई 12वीं विज्ञान और वाणिज्य परिणाम मई में घोषित किया गया था। 18 और आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 25 मई को दोपहर 3.15 बजे आएगा। आरबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम में पास प्रतिशत 95.65 और कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 दर्ज किया गया।