कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (CUET-UG) 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। एनटीए इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया का संचालन कर रही थी। रजिस्ट्रेशन विंडो समाप्त हो चुकी है और फिलहाल सीयूईटी यूजी 2025 की करेक्शन विंडो ओपन है। करेक्शन विंडो 28 मार्च तक खुली रहेगी। तब तक उम्मीदवार अपनी सहूलियत के अनुसार अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

आपकी चुनी गई यूनिवर्सिटी CUET UG स्कोर के आधार पर देगी एडमिशन ?

सीयूईटी यूजी 2025 की आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों ने अपने पसंदीदा अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए पसंदीदी यूनिवर्सिटी का विकल्प भी भरा होगा जिसमें अब कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। ऐसे में उम्मीदवार इस बात को अच्छे से जान लें कि उनका पसंदीदा विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी के आधार पर एडमिशन देता भी है या नहीं।

CUET UG स्कोर के आधार पर एडमिशन देने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी

–अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
–असम विश्वविद्यालय
–बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
–बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
–केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
–आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
–आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
–गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
–हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
–हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
–जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
–झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
–कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
–कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
–केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
–ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय
–पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
–राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
–दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
–तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
–डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय
-अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
-गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
-हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
-जामिया मिल्लिया इस्लामिया
-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
-महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
-महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
-मणिपुर विश्वविद्यालय
-मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
-मिजोरम विश्वविद्यालय
-नागालैंड विश्वविद्यालय
-राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
-नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
-पांडिचेरी विश्वविद्यालय
-राजीव गांधी विश्वविद्यालय
-श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
-सिक्किम विश्वविद्यालय
-तेजपुर विश्वविद्यालय
-त्रिपुरा विश्वविद्यालय
-इलाहाबाद विश्वविद्यालय

  • दिल्ली विश्वविद्यालय
    -हैदराबाद विश्वविद्यालय
    -विश्वभारती विश्वविद्यालय
    -केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय
    -राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान

सीयूईटी यूजी के आधार पर एडमिशन देने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी

  • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
    -मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय-गोरखपुर, उत्तर प्रदेश<br>-बराकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल
    -देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी), इंदौर<br>-एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (नोएडा कैम्पस)