Karnataka 2nd PUC Result 2025 Out at karresults.nic.in: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज यानी 8 अप्रैल, 2025 को कर्नाटक सेकंड पीयूसी परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं और रिजल्ट लिंक 1.30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। इस वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र, आधिकारिक वेबसाइटों karresults.nic.in और kseeb.karnataka.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां दी गई है।

कर्नाटक सेकंड पीयूसी परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा जनसत्ता पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी बिना आधिकारिक वेबसाइट पर जाए रिजल्ट की जांच की जा सकती है।

Karnataka 2nd PUC Result 2025 Direct Link

 कर्नाटक सेकेंड पीयूसी 2025 परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च के बीच किया गया था। सरकारी रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जान लीजिए  KSEAB सेकंड पीयूसी रिजल्ट 2025 जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड के डायरेक्ट लिंक तक हर जरूरी जानकारी की लाइव अपडेट।

Live Updates
13:23 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: पीयूसी परीक्षा 2 और परीक्षा 3 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो छात्र जो छात्र उपस्थिति की कमी के कारण कर्नाटक बोर्ड 2025 पीयूसी 2 परीक्षा 1 में उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे बोर्ड के नियम के अनुसार निजी उम्मीदवारों के रूप में परीक्षा 2 या परीक्षा 3 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

13:07 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कक्षा 12वीं परिणाम के साथ जारी हुई परीक्षा 2 और परीक्षा 3 की तारीखें

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 1 का परिणाम जारी करने के साथ ही परीक्षा 2 और परीक्षा 3 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा 24 अप्रैल से 8 मई तक आयोजित की जाएगी और परीक्षा 3 9 से 21 जून तक आयोजित की जाएगी।

12:59 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: इतना रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

कर्नाटक कक्षा 12वीं पीयूएसी 2 परीक्षा 1 का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें कुल 73.45 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

12:49 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates : कब एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार रहे छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दोनों आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक 1.30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।

12:45 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates : जारी हो गया परिणाम

कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस के जरिए चेक किया जा सकता है।

12:44 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates : कैसे जारी होंगे कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025

परिणाम घोषित होने के बाद Karnataka 2nd PUC Result 2025 Direct Link दोपहर 1:30 बजे karresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

12:40 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates : कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट

Karnataka 2nd PUC Result 2025 रिजल्ट आधिकारिक तौर पर दो वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

वेबसाइट 1. karresults.nic.in

वेबसाइट 2. kseeb.karnataka.gov.in

12:34 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: SMS से भी मिलेगा कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, कंप्यूटर नहीं है और इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं है, तो भी आप अपना कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 बहुत आसानी से बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के सिर्फ साधारण मोबाइल से एक मैसेज भेजकर चेक कर सकते हैं, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

स्टेप 1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

स्टेप 2. नया मैसेज टाइप करें KAR12 स्पेस देकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 पर सेंड करें।

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड बाद आपके मैसेज बॉक्स में आपका कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 आ जाएगा।

12:17 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्नाटक कक्षा 12वीं परिणाम जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी हो चुकी है, शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी शिक्षा मुख्यालय में मौजूद हैं और ठीक 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगी, जिससे मिलने वाली सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां मिलेगी।

12:12 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates:छात्रों की संख्या का विश्लेषण

कर्नाटक पीयूसी 2 परीक्षा में शामिल हुए 7.1 लाख छात्रों में से 2.9 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम, 2.2 लाख छात्र कॉमर्स स्ट्रीम और 1.9 लाख ह्यूमैनिटीज़ (आर्ट्स) स्ट्रीम से हैं।

12:01 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates:मंत्री मधु बंगारप्पा पहुंचे बोर्ड मुख्यालय

स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2025 जारी करने के लिए बेंगलुरु में कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) कार्यालय में पहुंच चुके हैं, जो 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे।

11:59 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कितने छात्रों ने इस साल दी है परीक्षा ?

इस साल कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षा 2025 में 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने PUC 2 परीक्षा 1 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

11:51 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: पिछले साल क्या रहा परिणाम

2024 में, KSEAB 2nd PUC परिणाम 10 अप्रैल को घोषित किया गया था। कुल 6,98,378 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र थे, जिनमें से 6,81,079 छात्र उपस्थित हुए। 5,52,690 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% था। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

11:32 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कब हुई थी परीक्षा ?

पीयूसी 2 या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई और 20 मार्च, 2025 को समाप्त हुई। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की परीक्षा कन्नड़ और अरबी के पेपर से शुरू हुई और हिंदी के साथ समाप्त हुई। कर्नाटक पीयूसी 2 उत्तर कुंजी 21 मार्च, 2025 को जारी की गई थी। KSEAB ने आधिकारिक वेबसाइट पर 35 विषयों के मॉडल उत्तर जारी किए।

11:22 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: पिछले साल कब जारी हुए थे परिणाम ?

पिछले साल, Karnataka 2nd PUC Result 2024 को 10 अप्रैल को घोषित किया गया था।

11:08 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: पिछले साल क्या रहा था रिजल्ट ?

पिछले साल कर्नाटक बोर्ड पीयूसी 2 परीक्षा में कुल 6,81, 079 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 5,52,690 पास हुए थे, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.15 प्रतिशत रहा।

10:57 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कहां मिलेगी कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 की असली मार्कशीट

Karnataka 2nd PUC Result 2025 स्कोरकार्ड जिसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जाएगा वो प्रोविजनल मार्कशीट होगी। छात्रों को असली मार्कशीट की हार्डकॉपी के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा।

10:45 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka KSEAB 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 के साथ जारी होगी यह जानकारी

Karnataka 2nd PUC Result 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करने के साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, लड़के और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, रिचेकिंग की तारीखें, कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखें जैसी जानकारी को साझा किया जाएगा।

10:25 (IST) 8 Apr 2025
karresults.nic.in, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कब जारी हुई थी आंसर-की

Karnataka 2nd PUC Exam 2025 का आयोजन 1 से 20 मार्च के बीच किया गया था, जिसकी उत्तर कुंजी 21 मार्च को जारी की गई थी।

10:06 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कैसे जारी होंगे कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025

Karnataka 2nd PUC Result 2025 को आज यानी 8 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसे राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री जारी करेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद Karnataka 2nd PUC Result 2025 Direct Link दोपहर 1:30 बजे karresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

09:55 (IST) 8 Apr 2025
Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates (ಕರ್ನಾಟಕ ದ್ವಿತೀಯ ಪಿಯುಸಿ ಫಲಿತಾಂಶ 2025 ಲೈವ್): कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट

Karnataka 2nd PUC Result 2025 रिजल्ट आधिकारिक तौर पर दो वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।

वेबसाइट 1. karresults.nic.in

वेबसाइट 2. kseeb.karnataka.gov.in

09:43 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates (ಕರ್ನಾಟಕ ದ್ವಿತೀಯ ಪಿಯುಸಿ ಫಲಿತಾಂಶ 2025 ಲೈವ್): कैसे चेक करें कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025

1. कर्नाटक रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

09:35 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates (ಕರ್ನಾಟಕ ದ್ವಿತೀಯ ಪಿಯುಸಿ ಫಲಿತಾಂಶ 2025 ಲೈವ್): कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 देखने के लिए लॉगिन डिटेल

Karnataka 2nd PUC Result 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

09:24 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: जनसत्ता पर भी मिलेगा कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कुछ ही सेकंड में अपना Karnataka 2nd PUC Result 2025 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Karnataka 2nd PUC Result 2025 Direct Link

09:11 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कहां मिलेगा कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के बाद छात्र karresults.nic.in और kseeb.karnataka.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:00 (IST) 8 Apr 2025
KSEAB, Karnataka 2nd PUC Result 2025 LIVE Updates: कब जारी होगा रिजल्ट ?

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2025 को आज यानी 8 अप्रैल 2025 के दिन दोपहर 12:30 बजे जारी करेगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य जानकारी यहां मिलेगी।