झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 27 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां जान लीजिए इस प्रतियोगी परीक्षा की तारीखों से लेकर रिजल्ट चेक करने तक पूरी जानकारी।
कितनी है रिक्तियां ?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य के 510 सरकारी +2 हाई स्कूलों में 1373 रिक्त पदों को भरना है, जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
आवेदन शुरू | 27/06/2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27/07/2025 शाम 05 बजे तक |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29/07/2025 |
फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि | 31/07/2025 |
सुधार/संशोधित फॉर्म | 02-04 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि | शेड्यूल के अनुसार |
प्रवेश पत्र उपलब्ध | परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले |
आवेदन शुल्क कितना है ?
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की डिटेल इस प्रकार है।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 100 रुपये
एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 50 रुपये।
उम्मीदवारों को इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
आयु सीमा क्या है ?
जेएसएससी माध्यमिक आचार्य जेटीएमएसीसीई अधिसूचना 2025 के अनुसार, 01/08/2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इसके साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान करता है।
जेएसएससी माध्यमिक आचार्य (शिक्षक) भर्ती 2025: रिक्ति विवरण कुल: 1373 पद
परीक्षा का नाम | कुल पद | पात्रता मानदंड |
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 | 1373 | 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री। बी.एड परीक्षा / बीएएड / बीएससीएड उत्तीर्ण / विशेष बीएड / दोहरी डिग्री (बीएड / मेड)। |
झारखंड जेएसएससी माध्यमिक शिक्षक परीक्षा 2025: विषयवार रिक्ति विवरण
विषय का नाम | कुल रिक्त पदों की संख्या |
राजनीति विज्ञान | 221 |
समाजशास्त्र | 159 |
मनोविज्ञान | 53 |
मानव विज्ञान | 21 |
दर्शनशास्त्र | 19 |
गृह विज्ञान | 96 |
भूविज्ञान | 32 |
कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई और कोडिंग | 54 |
साइबर सुरक्षा और डेटा विज्ञान | 54 |
कंप्यूटर विज्ञान | 131 |
अनुप्रयुक्त अंग्रेजी | 54 |
उर्दू | 92 |
संथाली | 83 |
बांग्ला | 25 |
मुंडारी | 16 |
एचओ | 26 |
कुडुख | 24 |
कुरमाली | 10 |
नागपुरी | 21 |
पंचपरगनिया | 10 |
खोरठा | 18 |
उरिया | 04 |
विशेष शिक्षक माध्यमिक | 150 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
जेएसएससी माध्यमिक आचार्य (शिक्षक) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध Latest updates सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पेज खुलने पर सामने दिख रहे Jharkhand Trained Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब स्क्रीन पर दिख रहे Apply Online टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 5. सामने खुली विंडों में जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 6. रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप 7. लॉगिन करने के बाद अपना फॉर्म भरें।
स्टेप 7. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 8. अब भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Direct Link to Apply Jharkhand Trained Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination (JTMACCE) 2025