JNVST Class 9th, 11th Admit Card 2025 Released: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए होने वाली लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने केवीएस कक्षा 9, 11 के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वह NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Admit Card 2025: कब होगी एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 ?
कक्षा 9वीं, 11वीं के लिए होने वाली एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को निर्धारित किया गया है। कक्षा 9वीं और 11वीं की चयन परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि की होगी। कक्षा 9 की चयन परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।
JNVST Admit Card 2025: एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है ?
एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 में छात्रों को मिलने वाला प्रश्न पत्र दो भाषाओं, हिन्दी और अंग्रेजी में होगा। प्रश्न पत्र में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिन्हें 5 खंड में विभाजित किया गया है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न हैं जो 100 अंकों के होंगे। इन 100 प्रश्नों में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। इस चयन परीक्षा के प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर कक्षा आठवीं का होगा।
JNVST Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड ?
Direct Link to Download JNVST Class 9th Admit Card 2025
Direct Link to Download JNVST Class 11th Admit Card 2025
एनवीएस लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।
स्टेप 1. NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 9, 11 के लिए JNVST Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4. अब नए पेज पर आपका JNVST Admit Card 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।