उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए JEECUP Result 2025 Link के जरिए भी अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है, जिसका इंतजार प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी कर रहे थे। फाइनल रिजल्ट जारी करने से पहले परिषद ने JEECUP ने प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी थी, जिसके लिए आपत्ति विडों 15 जून तक खोली गई थी।

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 को जारी करने के साथ ही परिषद द्वारा श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण भी साझा किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त होंगे वही योग्य माने जाएंगे और उन्ही को अगले चरण ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल परिणाम जारी होने के बाद जारी किया जाएगा, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट यहां मिलेगी।

यूपी जेईई एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, ताकि उन्हें प्रवेश का एक समान मौका सिंगल विंडो के जरिए मिल सके। यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां जानें रिजल्ट जारी होने से लेकर कट-ऑफ मार्क्स चेक करने तक हर जरूरी जानकारी की लाइव अपडेट।

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर प्रदर्शित UPJEE पॉलिटेक्निक परिणाम लिंक खोलें।
  3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. अब आपका JEECUP Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अपने रिजल्ट की जांच करें और रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Live Updates
09:34 (IST) 24 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 24 जून को यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है, जिसका रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

18:05 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 यानी यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम जांचने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

17:47 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: कब हुई थी जेईईसीयूपी परीक्षा 2025

इस वर्ष, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 5 जून से 13 जून 2025 की अवधि में किया गया था।

17:09 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

1. आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर प्रदर्शित UPJEE पॉलिटेक्निक परिणाम लिंक खोलें।

3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

4. अब आपका JEECUP Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5. अपने रिजल्ट की जांच करें और रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

16:45 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: किसलिए आयोजित होती है जेईईसीयूपी परीक्षा ?

यूपी जेईई का आयोजन उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, ताकि उन्हें प्रवेश का एक समान मौका सिंगल विंडो के जरिए मिल सके।

15:15 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: यूपी पॉलिटेक्टिन परीक्षा का स्तर क्या है

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन युक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाता है।

14:16 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: कब जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जारी करने के कुछ समय बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा, जिसकी डिटेल यहां मिलेगी।

13:18 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: कौन से उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेंगे ?

परिणाम जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त होंगे वही योग्य माने जाएंगे और उन्ही को अगले चरण ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

12:37 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: परिणाम के साथ क्या जारी होगी जानकारी ?

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 को जारी करने के साथ ही परिषद द्वारा श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण भी साझा किए जाएंगे।

11:25 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: प्रोविजनल आंसर-की कब जारी हुई थी।

परिषद ने JEECUP ने प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी थी, जिसके लिए आपत्ति विडों 15 जून तक खोली गई थी।

10:45 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: कितने उम्मीदवारों को है रिजल्ट का इंतजार

इस साल उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अपन नतीजों की इंतजार कर रहे हैं।

10:01 (IST) 23 Jun 2025
UP Polytechnic Result 2025 LIVE: किस समय जारी होगा यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है, जिसके बारे में परिषद द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है।

09:38 (IST) 23 Jun 2025
JEECUP Result 2025 LIVE: जेईईसीयूपी रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 को 17 जून के दिन घोषित किया जाना था लेकिन इस रिजल्ट को दो दिन बाद भी जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सोमवार 23 जून, 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश किसी भी समय उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 यानी यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 को घोषित कर देगा, जिसका डायरेक्ट लिंक सबसे पहले यहां मिलेगा।