बता दें कि जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसका पहला सेशन जनवरी 2026 में आयोजित होगा और दूसरा सेशन 1 से 10 अप्रैल के बीच निर्धारित किया गया है। जनवरी सेशन के लिए अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होनी है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाने के बाद इच्छुक और पात्र कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

21 जनवरी से शुरू होगी जनवरी सेशन की परीक्षा

जेईई मेन्स 2026 का पहला सेशन जनवरी में होगा। इसके आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, पहला सेशन 21 से 30 जनवरी, 2026 तक होगा, जबकि सेशन 2, 1 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच होगा। जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर में ही शुरू होने की उम्मीद है। सेशन 1 का रिजल्ट आने के बाद अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जनवरी 2026 के आखिर में शुरू होगी।

SSC की इन परीक्षाओं की तारीख में बदलाव, दिल्ली पुलिस करेक्शन विंडो की डेट्स भी हुई चेंज; यहां देखें संशोधित शेड्यूल

कौन-कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

जेईई मेन्स 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाने के बाद अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12वीं समकक्ष या परीक्षा पास कर चुके हों। 2026 सेशन के लिए वह कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं जो 2024 या 2025 में मेन्स पास कर चुके हैं।

सामान्य वर्ग के लिए कक्षा 12वीं में 75% अंक (एससी/एसटी के लिए 65%) अनिवार्य है, यदि एनआईटी/आईआईटी/सीएफटीआई में प्रवेश लेना हो। प्रयासों की संख्या तीन वर्षों में अधिकतम छह (दो सेशन प्रति वर्ष) तक सीमित है।

जेईई मेन 2026 परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2026 में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। पेपर में 75 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कुल अंक 300 होंगे।

JEE Main भारत का नेशनल लेवल का एंट्रेंस टेस्ट है, जिसका मकसद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NITs), और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) जैसे बड़े इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूशन में एडमिशन लेना है।

इस साल, NTA ने एक्सेस को बेहतर बनाने के लिए कई खास कदम उठाए हैं, जैसे कि भारत और विदेश में एग्जाम सेंटर बढ़ाना और कैंडिडेट ऑथेंटिकेशन को आसान बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आधार वेरिफिकेशन से जोड़ना।