जेईई मेन 2024 परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। अब तक के इतिहास में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। आइआइटी में दाखिले के लिए दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा यानी जेईई परीक्षा पास करना जरूरी है। जेईई मेन 2024 पेपर 1 परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर हासिल कर सकते हैं।

जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा 24 जनवरी 2024 से 01 फरवरी 2024 के बीच होगी। साल 2024 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी जेईई मेन परीक्षा दे सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा में सफल होने वाले टाप 2.50 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा दे सकेंगे।

जेईई मेन परीक्षा में 300 अंकों के कुल 90 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें भौतिकी के 30, रसायन के 30 और गणित के 30 सवाल रहेंगे। हर खंड में कुल 20 प्रश्न बहुविकल्पी होंगे। वहीं, बाकी के 10 संख्यात्मक आधारित सवाल होंगे। हर विषय के लिए 100 अंक सुनिश्चित किए गए हैं। बहुविकल्पी में 4 विकल्प मिलेंगे, जिनमें से 1 जवाब सही होगा। सही जवाब के 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर 1 अंक कट जाएगा। अगर कोई सवाल ऐसे ही छोड़ देंगे (यानी हल ही नहीं करेंगे) तो न अंक मिलेंगे और न कटेंगे।

कैसे तैयार किया जाता है कटऑफ

जेईई मेन कटआफ तैयार करना आसान नहीं है। इसके लिए कई चीजों को दिमाग में रखना पड़ता है। जेईई मेन कटआफ हर साल अलग होती है। इसे तैयार करते वक्त इन बातों को ध्यान में रखा जाता है-परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध सीटों की संख्या, जेईई मेन परीक्षा का स्तर, पिछले वर्ष जेईई मेन कटआफ का रुझान।

जेईई मेन 2023 परीक्षा में सामान्य की 90.7788642, सामान्य- बहु दिव्यांगता की 90.0013527, ईडब्लूएस की 75.6229025 व ओबीसी-एनसीएल की 73.6114227 कटआफ रही थी।

ऐसे समझें

जेईई मेन 2024 परीक्षा में, नकारात्मक अंकों की गणना सही उत्तर के लिए दिए गए अंकों में से 1/4 घटाकर की जाएगी। इस प्रकार, यदि आप किसी प्रश्न का सही उत्तर देते हैं, तो आपको +4 मिलता है और यदि आप किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं, तो आपको -1 मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि आपने 6 प्रश्नों का उत्तर सही और 2 प्रश्नों का गलत उत्तर दिया है, तो आपका अंतिम स्कोर 6 (4) -2 (1) = 18 होगा।

परीक्षा माध्यम आनलाइन (कंप्यूटर आधारित)। विषयों की संख्या 3 (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित)।परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट)।दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे। प्रश्नों के प्रकार एमसीक्यू: 1 सही विकल्प के साथ 4 विकल्प। संख्यात्मक मान प्रश्न: वे प्रश्न जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाने हैं। अनुभाग ए (एमसीक्यू) गणित: 20। भौतिकी: 20।रसायन विज्ञान: 20।अनुभाग बी (संख्यात्मक मान) गणित: 10। भौतिकी: 10। रसायन विज्ञान: 10।कितने प्रश्न 90। कुल अंक 300 अंक। प्रश्नपत्र की भाषा हिंदी, अंग्रेजी,गुजराती,असमिया, बंगाली, कन्नड़,मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू।