JEE Main 2024 exam city slip: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा की चार अप्रैल हो होगी। परीक्षा के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। इस आर्टिकल में आप आपको इससे जुड़ी हर जानकारी के बारे में बताएंगे। बता दें कि जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप किसी भी समय जारी हो सकती है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर लॉगिन कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए जल्द ही जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा सिटी सूचना स्लिप जारी करेगी। एक बार लिस्ट जारी हो गई तो उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट: jeemain.nta.ac.in पर लॉगिन जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप मार्च 2024 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेईई मेन 2024 सिटी स्लिप में तारीख और किस शहर में परीक्षा होगी इसकी जानकारी होगी।

कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप?

  • JEE Main 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन मोड के जरिए स्लीप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

अब लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।

इसके बाद जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अब इसे अच्चे से देखें और डाउनलोड करें।

जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा की तारीख

एनटीए 4 से 15 अप्रैल 2024 के बीच जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा कराएगा। जानकारी के अनुसार, अधिकारी परीक्षा की डेट से लगभग 3 दिन पहले जेईई मेन सत्र 2 प्रवेश पत्र 2024 जारी करेंगे।

जेईई मेन 2024 परीक्षा का क्या है समय

शेड्यूलFirst ShiftSecond Shift
जीईई मेन 2024 परीक्षा समय 9 am to 12 pm3 pm to 6 pm
परीक्षा हॉल में एंट्री लेने का समय7:30 am to 8:30 am2:00 pm to 2:30 pm
किन निर्देशों का करना है पालन8:30 am to 8:50 am2:30 am to 2:50 pm
लॉगिन करने का समय 8:50 AM2:50 PM
परीक्षा शुरू होने का समय9:00 AM3:00 PM