JEE Advanced Admit Card 2022 Out: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने IIT JEE Advanced 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईआईटी जेईई एडवांस्ड 28 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 8 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त तक थी।

How to download IIT JEE Advanced Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे जेईई एडवांस्ड 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 4: अब आप जेईई एडवांस्ड 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से आईआईटी सहित अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिला मिलता है। आईआईटी‌ जेईई एडवांस्ड 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।