JEE Advanced 2024 Answer key out: 26 मई को देशभर में आयोजित की गई जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, IIT मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका (आंसर की) जारी कर दी है। आंसर की 2 जून 2024, रविवार को जारी की गई। साथ ही इस आंसर की के आधार पर कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून तक खुली रहेगी।
यहां से डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड की उत्तर पुस्तिका
आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की उत्तर पुस्तिका को जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी वह jeeadv.ac.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और उसके बाद अपने रिजल्ट का मूल्यांकन कर सकते हैं। इस आंसर की के आधार पर कैंडिडेट्स अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए समय सीमा 3 जून रहेगी।
JEE एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
इसके लिए हमें इन स्टेप्स फॉलो करना होगा।
स्टेप 1- सबसे पहले कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही Important Announcements का सेक्शन होगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- क्लिक करने से पहले ये कंफर्म कर लें कि आपको पेपर 1 की उत्तर पुस्तिका देखनी है या फिर पेपर 2 की।
स्टेप 4 ये चयन करने के बाद उस पर क्लिक करें। आपकी आंसर की डाउनलोड हो जाएगी।
चरण 5: उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और संभाल कर रखें। आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
2.5 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा
बता दें कि इस साल JEE मेन 2024 के शीर्ष 2.5 लाख छात्रों को JEE एडवांस्ड में उपस्थित होने का मौका मिलता है। आईआईटी में केवल वही लोग प्रवेश पा सकेंगे, जिनकी रैंक कम से कम 10,000 से नीचे होगी। देश के शीर्ष 10 आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को 1000 से 3000 रैंक के भीतर स्कोर करना होगा। इस साल जेईई एडवांस के लिए कट ऑफ मार्क्स में वृद्धि हुई थी।