झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे 10वीं, 12वीं के छात्रों को अगले 48 घंटे में नतीजों को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इस सप्ताह में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 और झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 घोषित करने वाली है। जैक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथियों की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से 28 मई के बीच झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी किया जा सकता है, जिसका नोटिफिकेशन अगले 48 घंटों में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट एंड टाइम की सही जानकारी काउंसिल द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था, जिसमें 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें दोनों कक्षाओं के 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, अगर कोई छात्र किसी विषय में एक विषय में फेल हो जाता है, तो काउंसिल की तरफ से उसे 5 प्रतिशत अनुग्रह अंक दिए जाते हैं और अगर छात्र दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे दोनों विषयों में 3 प्रतिशत तक अंक दिए जाते हैं। JAC Result 2025 जारी होने से पहले छात्रों को यहां मिलेगी झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी की LIVE Update

Live Updates
17:18 (IST) 26 May 2025
झारखंड बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट की तारीख घोषित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 26 मई को मैट्रिक या कक्षा 10वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे होगी। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा।

15:30 (IST) 25 May 2025
JAC 10th 12th Result 2025 Live: रिजल्ट को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट?

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट यही है कि अगले 1-2 दिन के अंदर परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले नोटिफिकेशन रिलीज होगा। उस नोटिफिकेशन मे रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।

14:03 (IST) 25 May 2025
JAC 12th Result 2025: पिछले साल 12वीं में लड़कियों ने मारी थी बाजी

झारखंड बोर्ड 12वीं में पिछले छात्राओं ने बाजी मारी थी। 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 86.78 फीसदी रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.26 फीसदी रहा था।

13:10 (IST) 25 May 2025
JAC 12th Result 2025 Live: पिछले साल 12वीं का स्ट्रीम वाइस रिजल्ट

पिछले साल झारखंड बोर्ड इंटर के रिजल्ट में कुल 84.26 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में 72.7 फीसदी, कॉमर्स में 90.60 फीसदी और आर्ट्स में 93.16 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

12:57 (IST) 25 May 2025
JAC 12th Result 2025 Live: पिछले साल इंटर का रिजल्ट आया था 30 अप्रैल को

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। लास्ट ईयर 12वीं में कुल 85.48 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे।

16:04 (IST) 24 May 2025
Jharkhand 10th/12th Result 2025 Date LIVE: कहां जारी होगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

15:18 (IST) 24 May 2025
Jharkhand 10th/12th Result 2025 Date LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नोटिफिकेशन अगले 48 घंटों में जारी किया जा सकता है, जिसमें नतीजों को जारी करने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

14:03 (IST) 24 May 2025
Jharkhand 10th/12th Result 2025 Date LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नोटिफिकेशन अगले 48 घंटों में जारी किया जा सकता है, जिसमें नतीजों को जारी करने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

12:54 (IST) 24 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: एसएमएस से कैसे चेक करें जैक 10वीं रिजल्ट ?

एसएमसएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

स्टेप 1. अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलें।

स्टेप 2. नया मैसेज टाइप करें RESULT (स्पेस) JAC10 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर

स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 पर भेजें।

स्टेप 4. आपका जैक 10वीं रिजल्ट कुछ ही सेकंड में आपके मैसेज बॉक्स में आ जाएगा।

11:45 (IST) 24 May 2025

KEA Karnataka KCET Result 2025 Out: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 परिणाम जारी, Direct Link से चेक करें रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट

KCET Result 2025 Out at cetonline.karnataka.gov.in: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 परिणाम जारी कर दिया है, जिसका स्कोरकार्ड और टॉपर्स लिस्ट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस को फॉलो करके चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें
11:01 (IST) 24 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: पिछले साल कौन थे जैक 10वीं रिजल्ट में टॉपर ?

पिछले साल जारी हुए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉप 5 टॉपर्स के नाम और अंक इस प्रकार हैं।

रैंक 1. श्रेया सोनगिरी- 490 अंक

रैंक 2. सौरभ कुमार पॉल- 489 अंक

रैंक 3. दीक्षा भारती- 488 अंक

रैंक 4. दीप मित्रा- 488 अंक

रैंक 5. मनीष सिंह- 487 अंक

09:41 (IST) 24 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: पास होने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत अंक

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

19:37 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम कैसे करें चेक

कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम कैसे जांचें?

jacresults.com पर जाएं

आवश्यकतानुसार 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक खोलें

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें

सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें

19:19 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: चार लाख कैंडिडेट को है इंतजार

जेएसी परिणाम 2025 समाचार लाइव: दोनों परीक्षाओं के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

18:11 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: कहां जारी होंगे जैक बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे

आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जैक बोर्ड के नतीजे जारी किए जाएंगे।

17:03 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बोर्ड को आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि करने की उम्मीद है।

16:37 (IST) 23 May 2025
JAC Result 2025 Date LIVE: पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं में क्या रहा तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत ?

पिछले साल जारी हुए झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत इस प्रकार है।

विज्ञान: 72.70 प्रतिशत

वाणिज्य: 90.60 प्रतिशत

कला: 93.70 प्रतिशत

15:30 (IST) 23 May 2025
JAC Result 2025 Date LIVE: पिछले साल क्या थी 10वीं क्लास में लड़के लड़कियों की पास प्रतिशत ?

पिछले साल जारी हुए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ा था, जिसमें लड़कियों की पास प्रतिशत 91 फीसदी थी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.70 प्रतिशत था।

14:53 (IST) 23 May 2025
ऑनलाइन कैसे चेक करें जैक रिजल्ट ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com 2025 या jac.jharkhand.gov.in 2025 पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध 'वार्षिक माध्यमिक परीक्षा परिणाम - 2025' या 'वार्षिक उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिणाम - 2025' पर क्लिक करें।

स्टेप 3. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 लॉगिन पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा

स्टेप 4. रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. कक्षा 10वीं जेएसी बोर्ड परिणाम 2025/ कक्षा 12 जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

14:01 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date LIVE: कब हुई थी झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं ?

इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था, जिसमें 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

13:34 (IST) 23 May 2025
JAC 10th/12th Result 2025 Date LIVE: जैक रिजल्ट की तारीखें

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथियों की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से 28 मई के बीच झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी किया जा सकता है, जिसका नोटिफिकेशन अगले 48 घंटों में जारी होने की उम्मीद है।

12:58 (IST) 23 May 2025
Jharkhand 10th/12th Result 2025 Date LIVE: कहां जारी होगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

12:55 (IST) 23 May 2025
Jharkhand 10th/12th Result 2025 Date LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट नोटिफिकेशन अगले 48 घंटों में जारी किया जा सकता है, जिसमें नतीजों को जारी करने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।