JAC Jharkhand Class 9 Result 2022 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 9वीं का रिजल्ट आज यानी 26 अगस्त 2022 को घोषित कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने JAC Class 9 Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 9वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। पहले टर्म की परीक्षा मई के महीने में आयोजित की गई थी। जबकि, दूसरे टर्म की परीक्षा 15 जून से 7 जुलाई 2022 तक राज्य के 1256 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स झारखंड कक्षा 9वीं की मार्कशीट और पास प्रमाण पत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
How to check JAC Jharkhand Class 9th Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Results of Class IX Examination – 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब स्टूडेंट्स झारखंड 9वीं रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 8वीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा 28 जून से 11 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।