झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स अब जल्द ही अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर पाएंगे। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com (Direct Link) पर एक्टिव हो गया है। उस लिंक के जरिए स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उस मार्कशीट पर प्रिंसिपल की मुहर लगने के बाद बच्चों को स्कोरकार्ड वितरित किए जाएंगे।
JAC 8th Class Result 2025: Direct Link
झारखंड बोर्ड 8वीं में इस साल कुल 94.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। 2024 में 8वीं कक्षा में कुल 94.16% बच्चे पास हुए थे। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में कुल 518,023 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे जिसमें से 499,972 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 471,937 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा 10 मार्च को एक ही दिन में आयोजित हुई थी।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 94.39 प्रतिशत है, जो पिछले साल के 94.16 प्रतिशत से थोड़ा बेहतर है।
झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट में हिंदी और अंग्रेजी विषय में कुल 46951 छात्रों को A+ नंबर प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में मात्र 25078 छात्रों ने A+ स्कोर प्राप्त किया है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8वीं का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी से चेक किया जा सकता है।
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा के लिए इस साल रांची में 35,828 छात्र नामांकित थे, जबकि धनबाद में 32,713 छात्र नामांकित थे।
नामांकन और परिणामों के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में से दो जिले रांची और धनबाद थे।
सबसे ज़्यादा नामांकन गिरिडीह में 47,082 छात्रों का था, जिसमें से 45,599 छात्र उपस्थित हुए और 43,356 उत्तीर्ण हुए। धनबाद में 30,139 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि देवघर में 24,110 और पूर्वी सिंहभूम में 22,510 छात्र उत्तीर्ण हुए।
झारखंड बोर्ड 8वीं की मार्कशीट में स्टूडेंट्स को नीचे दी गई जानकारी प्राप्त होगी। छात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह मार्कशीट में दी गई जानकारी को अच्छे से जांच लें।
छात्र का नाम
जन्मतिथि
परीक्षा का नाम और बोर्ड
प्राप्तांक
कुल अंक
पासिंग पर्सेंटेज
झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। रिजल्ट को स्टूडेंट्स चेक नहीं कर सकते। उन्हें अपना स्कोरकार्ड कुछ दिन बाद स्कूल से ही प्राप्त होगा। अगले 1-2 दिन में बच्चों को उनके स्कूल से रिजल्ट मिल जाएगा।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल 2,43,071 लड़कियां पास हुई हैं। इनका कुल पास प्रतिशत 94.49 फीसदी है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.29 फीसदी रहा है।
इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में कुल 518,023 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे जिसमें से 499,972 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 471,937 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा 10 मार्च को एक ही दिन में आयोजित हुई थी।
झारखंड बोर्ड 8वीं में इस साल कुल 94.39 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। 2024 में 94.19 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 8वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल 94.39 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी की मदद से रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को 33 फीसदी मार्क्स चाहिए होंगे।
झारखंड बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर तो कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन परिणाम अगले 2 दिन में आने की संभावना है। इस साल करीब 5.18 लाख स्टूडेंट्स ने 8वीं कक्षा की परीक्षा दी है।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल अगले दो दिन के अंदर कभी भी 8वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है। पिछले साल जेएसी ने 28 मई को रिजल्ट जारी किया था।
झारखंड शैक्षणिक परिषद की स्थापना के लिए एक अधिनियम झारखंड राज्य विधानमंडल द्वारा अधिनियमित किया गया और 26.12.2003 को राज्य के राज्यपाल द्वारा अनुमोदित किया गया, जिसे झारखंड शैक्षणिक परिषद अधिनियम 02.7.2003 के रूप में जाना जाता था।
जेएसी 8वीं परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
स्टेप 1. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट Jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3. रिजल्ट सेक्शन में दिख रहे ‘JAC कक्षा 8 परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अपना स्कूल का नाम खोजें।
स्टेप 5. अपने स्कूल के परिणाम पर क्लिक करें।
स्टेप 6. सामने खुली विंडों में अपना नाम दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 7. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
रोल कोड
रोल नं
पंजीकरण संख्या
क्र.सं
जन्म तिथि
स्कूल का नाम
छात्र का नाम
पिता का नाम
मां का नाम
विषयवार प्राप्त अंक
कुल प्राप्त अंक
परिणाम की स्थिति
अंक प्रतिशत
झारखंड बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा में इस साल करीब 5.18 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
झारखंड बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 10 मार्च, 2025 को किया गया था।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद काउंसिल किसी भी समय रिजल्ट नोटिफिकेशन को जारी कर सकता है।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 का परिणाम ओएमआर सीट और आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम काउंसिल द्वारा ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और कंप्लीट डिटेल यहां मिलेगी।
झारखंड बोर्ड 8वीं में कुल छात्र उपस्थित हुए- 5,61,774
उत्तीर्ण: 5,28,962 (94.16%)
सीमांत श्रेणी: 32,471 (5.78%)
अपूर्ण परिणाम: 341 (0.06%)
झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
2024 में झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 28 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर कुल 5,61,774 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 5,28,962 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.16% रहा।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द जारी होगा। माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा 28 मई से पहले जारी किया जाएगा।