International Women’s Day 2025 Speech Ideas and Slogans: महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों को ध्यान में रखते हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कल (8 मार्च 2025) पूरे विश्व में मनाया जाएगा। यह दिन पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित होता है। इस दिन को समाज में महिलाओं के योगदान के लिए समर्पित माना जाता है। भारत में भी महिला दिवस के खास मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए स्पीच भी दी जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही एक स्पीच के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप महिला दिवस के कार्यक्रम को चार चांद लगा सकते हैं।

एक अच्छी शायरी के साथ करें स्पीच की शुरुआत

अगर आप भी विमेंस डे के मौके पर स्पीच देने जा रहे हैं, तो भाषण की शुरुआत और समापन पर खास ध्यान देना होता है। इसलिए स्पीच की शुरुआत और उसके अंत को बेहतर बनाएं। स्पीच के शुरुआत में आप एक बेहतरीन से शायरी बोल सकते हैं।

Women’s Day 2025 को बनाएं यादगार, पत्नी को दें ये शानदार गिफ्ट; खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना  

अपनी स्पीच की शुरुआत आप इस शायरी के साथ कर सकते हैं:

“नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो.

हर जान की तुम ही तो सांस हो, नारी तुम केवल नारी नहीं, शक्ति का संपूर्ण अंश हो!”

महिला दिवस पर दें ये स्पीच

आप सभी को सुप्रभात, नमस्कार,

आदरणीय प्रधानाचार्य/अध्यापकगण एवं मेरे साथियों… आज हम सभी इस प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। हम अपने जीवन में कई ऐसे रिश्तों से बंधे हुए हैं जहां एक महिला उस रिश्ते की सूत्रधार है। जैसे कि मां, पत्नी, प्रेमिका या फिर बहन। जिस तरह एक घर को शांतिपूर्ण बनाने में एक महिला का अहम योगदान होता है उसी तरह समाज की भी प्रगति और उन्नति में महिलाओं का ही योगदान होता है।

नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में नारी की महिला का गुणगान उल्लेखित है। शास्त्रों में कहा भी गया है, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है इसलिए हम सभी को हमारे जीवन में नारी का सम्मान जरूर करना चाहिए। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने संबोधन को विराम देता/देती हूं।

महिला दिवस के स्लोगन

मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है !
Happy Women’s Day 2025 !

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति ही नारी !
Happy Women’s Day 2025 !

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी !
Happy Women’s Day 2025 !

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
हैप्पी विमेंस डे 2025 !