UP Board 12th Result 2018: 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार बस अब खत्म होने की कगार पर है जो कि अपने नतीजों की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं। 29 अप्रैल यानि रविवार को 12वीं के नतीजे दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जैसे-जैसे नतीजों का समय नजदीक आता जा रहा है छात्रों के दिल की धड़कने बढ़ रही हैं। 12वीं में अच्छी परसेंटेज लाना छात्रों के लिए अनिवार्य हो जाता है क्योंकि यही वो चरण है जिसमें अगर छात्रों की अच्छी परसेंटेज होती है तो वे अपने मन चाहे कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

पिछले काफी समय में कॉम्पेटीशन  बढ़ गया है इसलिए हाई परसेंटेज लाने पर ही छात्रों को नामी और बड़े कॉलेजों में दाखिला मिल पाता है। वहीं यूपी बोर्ड में 12वीं में ओवर ऑल पास परसेंटेज की बात की जाए तो साल 2008 में सबसे कम परसेंटेज दर्ज की गई थी। 2008 में 12वीं की पास परसेंटेज 65.05 थी। वहीं सबसे ज्यादा परसेंटेज साल 2013 में रिकॉर्ड की गई थी।

आइए जानते हैं पिछले पांच सालों में 12वीं की पास परसेंटेज कितनी रही है।

1. 2017 में 12वीं की पास परसेंटेज 82.62 थी। जो कि 2016 के मुकाबले कम थी।

2. साल 2016 में यह आकंड़ा 87.99 परसेंटेज दर्ज किया गया था।

3. वहीं साल 2015 में 12वीं में कुल 88.83 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

4. पिछले कुछ सालों के मुकाबले साल 2014 में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। 2014 में 12वीं में पास परसेंटेज 92.21 थी।

5. साल 2013 में 12वीं की ओवर ऑल परसेंटेज सभी सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा रही है। 2013 में यह आंकड़ा 92.68 था।