14 अगस्त 1947, पाकिस्तान आज जश्न-ए-आजादी मना रहा है। पिछले 72 सालों में कभी भी पाकिस्तान ने भारत को दोस्ताना संबंधी या अच्छे पड़ोसी की तरह न तो समझा और न ही खुद उसके जैसा व्यवहार किया। कभी घुसपैठ तो कभी भारत में आतंकी हमले तो कभी सीमाओं पर भारतीय सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार। न जाने कितनी ही शर्मनाक हरकतों के बावजूद पाकिस्तान अपने देश के हालात पर गौर नहीं करता, बल्कि आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देता आया है।

सन 1947 में ही पाकिस्तान भारत मां से अलग होकर नया देश बना था। 14 अगस्त की तारीख पाक भले ही आजादी के जश्न के तौर पर मनाए लेकिन यह दोनों देश के लाखों परिवारों, दिलों और रिश्तों के खून की याद भी दिलाता है। ये तारीख देश के इतिहास में आंसुओं से लिखा गया है। इस विभाजन में न सिर्फ हिंदुस्तान के दो टुकड़े हुए बंगाल भी अलग कर दिया गया। बंगाल के इसी पूर्वी हिस्से को आज पूरी दुनिया बांग्लादेश के नाम से जानती है। पहले इसे पूर्वी पाकिस्तान ही कहा जाता था जो 1971 की जंग के बाद बांग्लादेश के रूप में अलग हुआ।

आइए जानते हैं दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख और कौन—कौन से स्वर्ण अक्षरों या काले अक्षरों में दर्ज किया गया है:

  • 1924 में फेमस राइटर एवं जर्नलिस्ट कुलदीप नैयर का जन्म हुआ था।
  • 1938 में बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) का टेलीविजन पर प्रसारण किया गया था।
  • 1947 में भारत दो टुकड़ों में बांट दिया गया और पाकिस्तान का निर्माण हुआ।
  • 1862 में बंबई हाई कोर्ट की स्थापना की गई थी।
  • 1908 में इंग्लैंड के फोकेस्टोन में दुनिया का पहला फैशन शो आयोजित किया गया था।
  • 1917 में चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।
  • 1968 में पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा था।
  • 1971 में बहरीन को भी 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
  • 1975 में हमारे पड़ोसी मुल्क पाक में राजनीतिक अस्थिरता आई और सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट कर दिया।
  • 2006 में इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये थे।
  • 2013 में मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये थे।