IIT JAM 2023 Notification: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT ) द्वारा मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2022 से शुरू होकर 11 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाट की ओर से किया जाएगा।

JAM Exam 2023 का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 22 मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

महिला (सभी श्रेणियों), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को पेपर 1 के लिए 900 रूपए और दोनों पेपर की परीक्षा के लिए 1250 रूपए आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को पेपर 1 के लिए 1800 रूपए और दोनों पेपर की परीक्षा के लिए 2500 रुपए फीस देना होगा।

परीक्षा सात विभिन्न विषयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा में एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछें जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विभिन्न मास्टर्स कोर्स में दाखिला मिलता हैं।

बता दें कि साल 2022 में इस परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2022 को किया गया था। परीक्षा आईआईटी-रुड़की की ओर से आयोजित कराई गई थी। रिजल्ट 22 मार्च 2022 को घोषित किया गया था।

How to Apply JAM Exam 2023: ऐसे करें पंजीकरण

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए IIT JAM 2023 Apply के लिंक पर क्लिक करें।
3.आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड करें।
4.आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5.अब सबमिट पर क्लिक करें