भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने 17 नवंबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर परीक्षा की पूरी समय-सारिणी, तिथियां, टाइमिंग और पेपर कोड देख सकते हैं। पहले जारी की गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 19 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
सुबह की शिफ्ट (Forenoon Session – FN): 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट (Afternoon Session – AN): 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
GATE 2026 परीक्षा तिथियां और पेपर कोड
शनिवार, 7 फरवरी 2026
FN (9:30 am – 12:30 pm): AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE, XL
AN (2:30 pm – 5:30 pm): AE, BT, CH, CY, GE, PH, XH
रविवार, 8 फरवरी 2026
FN: CS-1, ST
AN: CS-2, EY, NM, PE
शनिवार, 14 फरवरी 2026
FN: CE-1, EE, PI
AN: BM, CE-2, ME, MT
रविवार, 15 फरवरी 2026
FN: EC
AN: AR, DA
एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके नाम, पेपर कोड, सेशन और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी ध्यान से जांचनी होगी।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता भी दिया होगा।
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना आवश्यक है।
वैध एडमिट कार्ड और सरकारी फोटो आईडी दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न और प्रतिबंध
GATE 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवार केवल स्क्रीन पर उपलब्ध वर्चुअल कैलकुलेटर का ही उपयोग कर पाएंगे।
मोबाइल फोन, निजी कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य है। उल्लंघन करने पर अयोग्यता तय है।
