हिमाचल प्रदेश में इस साल 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा में जो स्टूडेंट सफल नहीं हुए थे उन्होंने अपने रिजल्ट को सुधारने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी। उन स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर HPBOSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। दोनों क्लासेस की यह परीक्षा 25 जुलाई को संपन्न हो गई थी।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके आसान से रिजल्ट को चेक कर पाएंगे। HPBOSE 10वीं और 12वीं पूरक परिणाम 2025 में विषयवार अंक, कुल अंक और छात्र उत्तीर्ण हुआ है या नहीं, यह जानकारी दिखाई देगी।

यह परिणाम उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय पास नहीं कर पाए थे, क्योंकि यह उन्हें बिना किसी देरी के उत्तीर्ण होने और अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक और मौका देता है।

Live Updates
10:13 (IST) 22 Aug 2025

HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर HPBOSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा।

19:01 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: एकसाथ जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम एकसाथ ही जारी किया जाएगा।

19:00 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। 25 जुलाई को दोनों कक्षाओं की परीक्षा समाप्त हो गई थी। परीक्षा खत्म हुए एक महीने होने वाला है। ऐसे में रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

18:49 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: इन परीक्षाओं में भी अगर कोई हो जाए फेल तो क्या करे?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में अगर कोई उम्मीदवार फेल हो जाता है तो उसे फरवरी/मार्च 2026 में उन्हीं विषयों को फिर से दोहराना होगा। यानी उसे फिर से वहीं क्लास पढ़नी होगी।

17:58 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: इन दो वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इन दो वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।

hpbose.org और hpresults.nic.in

17:28 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS की सहायता से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए यह तरीका अपनाना होगा।

स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन से SMS बॉक्स में जाकर HP12 रोल_नंबर टाइप करना है और उसे 5676750 पर भेज देना है।

(उदाहरण: HP12 206151051)

17:09 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: रिजल्ट जारी होने के कैसे करें चेक?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।

अब सबसे ऊपर रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट लॉग इन का पेज ओपन हो जाएगा। यहं अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर) दर्ज करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

16:54 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: रोल नंबर के जरिए चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके आसान से रिजल्ट को चेक कर पाएंगे। HPBOSE 10वीं और 12वीं पूरक परिणाम 2025 में विषयवार अंक, कुल अंक और छात्र उत्तीर्ण हुआ है या नहीं, यह जानकारी दिखाई देगी।

16:54 (IST) 21 Aug 2025
HPBOSE Supplementary Result 2025 LIVE: इन दो वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इन दो वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।

hpbose.org और hpresults.nic.in

16:53 (IST) 21 Aug 2025