हिमाचल प्रदेश में इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने आज यानी 17 मई 2025, शनिवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। परिणाम की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष जिलाधीश हेमराज बैरवा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई।
इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 12वीं में कुल 83.16 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल ऊना जिले की महक ने टॉप किया है।
परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। बता दें कि हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था।
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 83.16% छात्र पास हुए हैं। यह पिछले साल की तुलना में 9.7 फीसदी अधिक है। पिछले साल यानी 2024 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में 73.46 फीसदी छात्र पास हुए थे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट दूसरा स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स
1. खुशी- धौलाधार पब एसआर सेकेंडरी स्कूल, शामनगर (धर्मशाला)
2. जाह्न्वी ठाकुर- भारती विद्यापीठ पब्लिक एसआर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ
3. अंकिता - गवर्नमेंट एसआर सेकेंडरी स्कूल,
इन तीनों ही छात्राओं को 96.6% मार्क्स मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में ऊना जिले की महक ने टॉप किया है। महक सेंट डी आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट की छात्रा हैं। उन्हें कुल 97.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड रिजल्ट की सुविधा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा रहा है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के अलावा डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम science, arts and commerce का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org डाउन चल रही है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 83.16 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है।
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से लेकर 29 मार्च तक चली थी। इस दौरान परीक्षा सभी दिनों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय के थ्यौरी में में 33 मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं प्रैक्टिकल में भी पास होना जरूरी है।
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 93 हजार स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस जारी होने वाला है। इस साल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच आयोजित की थी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org डाउन हो गई है। 12 बजे परिणाम जारी होने हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://hpbose.org/ पर जाकर रिजल्ट चेक करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1. स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://hpbose.org/ पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर ही Result सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
4. अब जो पेज ओपन होगा वहां अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
5. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कुछ ही देर में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने का समय दोपहर 12 बजे है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभी स्टूडेंट्स को प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करनी होगी। ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा। वह आपको अपने स्कूल से ही मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी। बोर्ड के अध्यक्ष जिलाधीश हेमराज बैरवा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी होना है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स की लिस्ट और इस साल के पासिंग प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। एचपीबीओएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।