hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणआ 17 मई 2025, शनिवार को बोर्ड के अध्यक्ष जिलाधीश हेमराज बैरवा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

ऊना की महक ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 86373 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 71591 छात्र छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है। इस साल का कुल पासिंग प्रतिशत 83.16% रहा है। इस साल 10वीं की तरह 12वीं में भी एक लड़की ने ही टॉप किया है। ऊना जिले की महक ने पूरे राज्य में टॉप रैंक हासिल की है। महक के 500 में से 486 मार्क्स आए हैं।

टॉप 10 में कुल 75 स्टूडेंट का नाम शामिल

परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा व बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।

टॉप 5 में कांगड़ा जिले की 3 बेटियां

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में पहले स्थान पर ऊना जिले की महक रही हैं। उन्हें 500 में से 486 मार्क्स मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर कांगड़ा जिले की तीन बेटियां हैं। इन तीनों के ही 500 में से 483 मार्क्स हैं। इन तीनों छात्राओं के नाम हैं। खुशी, जाह्नवी ठाकुर और अंकिता।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स सूची

रैंकनाममार्क्सप्रतिशत
1.महक48697.2
2.खुशी48396.6
2.जाह्नवी ठाकुर48396.6
2.अंकिता48396.6
3.कणिका48296.4
3.पलक ठाकुर48296.4
3.नवनीत कौर48296.4
3.कनक शर्मा48296.4
3.कृष लाहौरिया48296.4
3.पायल शर्मा48296.4
3.रिया रंगड़ा48296.4