HPBOSE HP Board 10th Result 2024 Direct Link at hpbse.org: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने 7 मई 2024 (मंगलवार) को सुबह 10:30 बजे के करीब रिजल्ट की घोषणा कर दी। बात करें रिजल्ट की तो इस साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले करीब 15 फीसदी तक गिर गया है। 2024 का कुल पासिंग प्रतिशत 74.61 फीसदी है जो कि 2023 में 89.7 प्रतिशत था। इस साल 95000 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। उसमें से 74.61 फीसदी बच्चे ही पास हो पाए हैं।
HP Board 10th Result 2024 Direct Link: Check Marks Here
ऋद्धिमा शर्मा ने किया टॉप
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉप 10 रैंक में जो 92 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं उसमें 72 लड़कियां हैं। टॉप रैंकिंग में भी लड़कियों का दबदबा है। नादौन, मीरपुर की सरकारी स्कूल की छात्रा ऋद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कांगड़ा की कृतिका भवारना ने दूसरा और शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप 5 रैंक में 4 लड़कियां हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि शुरुआत में वेबसाइट काफी स्लो चल रही है। रिजल्ट चेक करने में स्टूडेंट्स को खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। ऐसे में आपको ये जान लेना चाहिए कि वेबसाइट पर जाकर परिणाम कैसे चेक होंगे।
– रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
– वहां होमपेज पर ‘HPBOSE Class 10th Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
– फिर अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। मैट्रिक परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाने के बाद आप उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
