Happy India Independence Day 15 August 2021 (भारत का स्वतंत्रता दिवस 2021): आज 15 अगस्त है। आज ही के दिन देश आजाद हुआ था। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) पर गूगल ने भी एक खास डूडल बनाया है। कोलकाता स्थित कलाकार सयान मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया डूडल, भारत के स्वतंत्रता दिवस को देश में विविध नृत्य को दिखाया है, जो कि “ऐतिहासिक प्रगति की सदियों में जाली सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर, Google ने एक बयान में कहा, “1947 में आधी रात को, स्वतंत्रता के लिए भारत का दशकों पुराना आंदोलन समाप्त हो गया था क्योंकि राष्ट्र एक संप्रभु गणराज्य बन गया था। आज का डूडल, जिसे कोलकाता के कलाकार सयान मुखर्जी द्वारा चित्रित किया गया है, भारत के स्वतंत्रता दिवस और सदियों की ऐतिहासिक प्रगति में निर्मित इसकी सांस्कृतिक परंपराओं का जश्न मनाता है।”

मुखर्जी द्वारा बनाये गये Google doodle में नृत्य के इन विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। डूडल में भरतनाट्यम की शास्त्रीय परंपरा को दर्शाती है, जो भारत में सबसे पुरानी भारतीय नृत्य शैली है, जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में 3,000 साल पहले हुई थी। वहीं इस डूडल में छऊ नृत्य को भी दिखाया गया है जिसकी उत्पत्ति झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पूर्वी राज्यों में हुई है।

Live Blog

08:27 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: इस नृत्य को किया गया शामिल

वहीं इस डूडल में छऊ नृत्य को भी दिखाया गया है जिसकी उत्पत्ति झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पूर्वी राज्यों में हुई है।

07:59 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: डूडल में इन नृत्य को गया है दर्शाया

मुखर्जी द्वारा बनाये गये Google doodle में नृत्य के इन विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। डूडल में भरतनाट्यम की शास्त्रीय परंपरा को दर्शाती है, जो भारत में सबसे पुरानी भारतीय नृत्य शैली है, जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में 3,000 साल पहले हुई थी

07:43 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: इन्होंने बनाया है डूडल

आज के डूडल को कोलकाता स्थित कलाकार सयान मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस को देश में विविध नृत्य को दिखाया है, जो कि "ऐतिहासिक प्रगति की सदियों में जाली सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।

07:43 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: इन्होंने बनाया है डूडल

आज के डूडल को कोलकाता स्थित कलाकार सयान मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस को देश में विविध नृत्य को दिखाया है, जो कि "ऐतिहासिक प्रगति की सदियों में जाली सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।

07:20 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: आजादी का अमृत महोत्सव

प्रधानमंत्री ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से 'आजादी का अमृत महोत्सव' शुरू किया है। 

06:55 (IST)15 Aug 2021
Happy India Independence Day 2021: भारत आज मना रहा है अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह उनका लगातार आठवां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा।