GSEB Gujarat Board SSC 10th, HSC 12th Result 2024 Date: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के बाद अब जल्द से जल्द नतीजों को जारी करने पर काम किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024 (Gujarat Board Exam 2024) में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म करते हुए जीएसईबी रिजल्ट (GSEB result) को मई 2 मई से 7 मई के दौरान जारी किया जा सकता है। गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 (Gujarat Board Result 2024) जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

GSEB 10th SSC, 12th HSC Result 2024 Date LIVE: Check Here

गुजरात बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 (Gujarat Board Annual Examination 2024) में इस बार लगभग 12 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें लगभग 7 लाख 34 हजार 898 छात्र 10वीं कक्षा के और लगभग 4 लाख 77 हजार 392 छात्र 12वीं कक्षा के थे, जिन्होंने बोर्ड एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गुजरात बोर्ड 10वीं (Gujarat Board 10th annual exam) की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च और गुजरात बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा (Gujarat Board 12th annual exam) 11 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 (Gujarat Board Result 2024) का इंतजार कर रहे छात्र यहां जानें जीएसईबी रिजल्ट (GSEB result) से जुड़ी हर नई जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates
20:59 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 73.27 फीसदी रहा था। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2023 में हर बार की तरह साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया था। उसके बाद कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आया था। इस साल भी परिणाम इसी तरह आने की उम्मीद है।

20:21 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में किया था बदलाव

गुजरात बोर्ड की परीक्षा में इस बार कुछ बदलाव हुए थे। बोर्ड के द्वारा किए गए संशोधनों में से एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी तो वहीं दूसरी तरफ वर्णनात्मक प्रश्नों की हिस्सेदारी 30 से घटकर 20 प्रतिशत हो गई। गुजरात शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया था।

17:57 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड का रिजल्ट बिना इंटरनेट के ऐसे देखें

गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी अपने मार्क्स देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन से मैसेज के जरिए रिजल्ट का विकल्प तलाशना होगा। मैसेज के जरिए रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन से मैसेज बॉक्स में जाकर GJ12_RollNumber टाइप करना होगा और उसके बाद उसे 5888811 पर भेजना होगा।

17:02 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: ये है पिछले पांच साल का रिजल्ट

गुजरात बोर्ड के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग आएगा। साथ ही 12वीं में स्ट्रीम वाइस रिजल्ट जारी होगा। 12वीं साइंस के पिछले साल के रिजल्ट पर नजर डालें तो 2021 में कोरोना महामारी के कारण 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। उस साल परीक्षा ही नहीं हुई थी।

ये है पिछले पांच साल का रिजल्ट

2023 — 83.22%

2022 – 72.02%

2021 – 100%

2020 – 71.34%

2019 – 71.9%

13:46 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: 4 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा बहुत जल्द होगी। करीब 4 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

12:21 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कहां जारी होगा रिजल्ट

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

11:13 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कब आएगा रिजल्ट ?

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों का रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मई के दूसरे हफ्ते में परिणाम घोषित किए जाएंगे।

17:24 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड परिणाम में पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत अंक

जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और कुल अंक भी 33 प्रतिशत होने चाहिए। जो लोग स्कोर करने में असमर्थ हैं उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।

17:00 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा परिणाम

गुजरात माध्यमिक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर परिणाम लिंक जारी करेगा। मंत्री यहां परिणाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, जिला और लिंगवार परिणाम जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

15:35 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: एक साथ जारी किए जाएंगे GUJCET और GSEB के परिणाम

पिछले रुझानों के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम GSEB 12वीं विज्ञान परिणाम के साथ घोषित किए जाते हैं। दोनों की घोषणा एक ही दिन, एक ही समय पर एक साथ की जाएगी। 2023 में जीएसईबी एचएससी 12वीं विज्ञान के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए गए।

15:08 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड रिजल्ट से जुड़ूी पल-पल की अपडेट यहां

जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित होने की उम्मीद है। जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 की तारीख, समय, नोटिस, सीधा लिंक, उत्तीर्ण प्रतिशत के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।

14:26 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कहां ऑनलाइन देखें परिणाम

परिणाम जारी होने के बाद इसका लिंक आधिकारिप वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

13:54 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कब जारी होगा गुजरात बोर्ड का परिणाम

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम के साथ ही गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परिणाम जारी किया जाता है। इस बार परिणाम 3 मई से 7 मई के बीच जारी किए जा सकते हैं।

13:34 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: अंकों से नाखुश छात्रों के लिए क्या है विकल्प ?

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: जीएसईबी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंको से संतुष्ट नहीं हैं, वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नतीजों के बाद जीएसईबी इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा।

12:44 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम कब होंगे ?

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के साथ ही बोर्ड की तरफ से पूरक परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

11:26 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल क्या था गुजरात बोर्ड हाईस्कूल का पासिंग पर्संटेज

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: पिछले साल गुजरात बोर्ड हाईस्कूल का पासिंग पर्संटेज 65.58 प्रतिशत था। उम्मीद की जा रही है कि साल ये प्रतिशत बढ़ेगा।

10:27 (IST) 2 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड रिजल्ट के साथ क्या मिलेगी जानकारी ?

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट:गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, रैंक, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत जैसे जानकारियां साझा की जाएगीं।

20:32 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

गुजरात बोर्ड परिणाम की तारीख और समय को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद इसका लिंक आधिकारिप वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

19:03 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे परिणाम, देखें रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

जल्द ही गुजरात बोर्ड परिणाम की तारीख और समय को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद इसका लिंक आधिकारिप वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

18:43 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: मई की इस तारीख को जारी हो सकते हैं परिणाम

माना जा रहा है कि इस बार गुजरात बोर्ड का परिणाम 2 मई से 7 मई के दौरान कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट के तारीख की घोषणा नहीं की है।

18:02 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के साथ जारी होता है 12वीं का परिणाम

ताजा जानकारी के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम के साथ ही गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परिणाम जारी किया जाता है। पिछली साल 12वीं साइंस और गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट एक ही दिन एक ही समय पर 2 मई को सुबह 9 जारी किए गए थे। माना जा रहा है कि इस बार गुजरात बोर्ड का परिणाम 2 मई से 7 मई के दौरान कभी भी जारी किया जा सकता है।

17:36 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कहां जारी होगा परिणाम

गुजरात बोर्ड जीएसईबी एचएससी 12वीं विज्ञान परिणाम 2024 3 मई तक gseb.org पर आने की उम्मीद है।

15:53 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: ऑनलाइन कैसे देखें गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 ?

स्टेप 1. सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

स्टेप 2. रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपनी सीट चुनें और फिर अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. सीट और नंबर दर्ज करने के बाद गो बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा जिसे डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

14:51 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कहां देख सकते हैं गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रोल नंबर, तारीख जैसे अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

13:56 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कब और किस मोड में आयोजित हुई गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च और 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं को पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

13:03 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल ?

गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं कक्षा के लगभग 7,34,898 छात्रों और 12वीं कक्षा के लिए लगभग 4,77,392 छात्रों ने परीक्षा दी है।

12:34 (IST) 1 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Result 2024 LIVE UPDATE: कब जारी होगा गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 ?

गुजरात बोर्ड सूत्रों की मानें,तो बोर्ड 2 मई को नतीजों की अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर चुका है। अगर नोटिफिकेशन 2 मई को जारी होता है, तो 3 मई को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।