Gujarat GSEB SSC, HSC 2024 Supplementary Date Sheet Released: गुजरात में इस साल 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था। इस साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.56 फीसदी और 12वीं का ग्रुप ए और ग्रुप बी पासिंग प्रतिशत 68.42 फीसदी रहा था। 10वीं और 12वीं में जो स्टूडेंट्स फेल रहे उनके लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन जून-जुलाई में होगा। गुजरात बोर्ड ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। गुजरात में 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 24 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेंगे।
कब-कब होंगे एग्जाम
गुजरात बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 24 जून से 4 जुलाई के बीच होंगे। वहीं 12वीं साइंस स्ट्रीम के पेपर 24 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। गुजरात बोर्ड 12वीं सामान्य और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षा क्रमश: 24 जून से शुरू होकर 6 जुलाई और 3 जुलाई तक चलेंगी। पूरे शेड्यूल के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर सकते हैं।
12वीं के एग्जाम का ऐसा होगा पैटर्न
गुजरात बोर्ड के रिजल्ट के बाद अपने परिणाम में सुधार के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को अधिकतम तीन विषय में सुधार के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी। HSC कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 हिस्सों में होगी। सेक्शन ए में 50 MCQ होंगे जिसके कुल 50 मार्क्स होंगे और सेक्शन बी में वर्णानात्मक प्रश्न होंगे। इसके भी 50 मार्क्स होंगे। यह परीक्षा OMR आधारित होगी।
10वीं के एग्जाम का पैटर्न
वहीं गुजरात बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 80 मार्क्स की होगी जबकि वोकेशनल कोर्स के लिए यह पेपर 30 मार्क्स का होगा। एग्जाम की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। वोकेशनल का एग्जाम 10 बजे से 11:15 त चलेगा। छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।