GSEB SSC 10th, HSC 12th Result 2024 Date: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी करने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) मई के दूसरे सप्ताह यानी 7 से 15 मई के बीच नतीजों को जारी करने की तैयारी कर रहा है। गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 (Gujarat Board Result 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, टॉपर्स की रैंक, जिलेवार प्रदर्शन, लड़कियों का पासिंग पर्संटेज, लड़कों का पासिंग पर्संटेज, पूरक परीक्षा की तिथियां, स्क्रूटनी की तिथियां जैसी जानकारियां दी जाएंगी।

GSEB SSC, HSC Result 2024 Today LIVE: Check Here

गुजरात बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस (Gujarat Board Press Conference) में जीएसईबी रिजल्ट 2024 (GSEB Result 2024) जारी होने के बाद गुजरात बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट (Gujarat Board Official Website) gseb.org पर डायरेक्ट रिजल्ट लिंक (GSEB Result 2024 Direct Link) को एक्टिव कर दिया जाएगा। गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं यहां जान लीजिए गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 (Gujarat Board 10th, 12th Result 2024) की सबसे तेज और सटीक LIVE UPDATE

Live Updates
15:27 (IST) 6 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट था ऐसा

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बहुत ही जल्द जारी होगा। रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन भी आने ही वाला है। पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2023 में 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 65.58 फीसदी रहा था। वहीं 2022 में 12वीं साइंस स्ट्रीम से 72.02 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। 2024 में 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए कुल 4,77,00 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है।

13:59 (IST) 6 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: 4 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार है रिजल्ट का

गुजरात बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा। 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित हुई थी जिसमें 4 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल भी गुजरात बोर्ड ने पहले साइंस और कॉमर्स, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था।

08:39 (IST) 6 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट आएगा पहले

गुजरात बोर्ड की तरफ से सबसे पहले 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल भी 12वीं साइंस के परिणाम ही सबसे पहले जारी हुए थे। इस साल 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे। 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद गुजरात बोर्ड कॉमर्स और फिर आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा।

18:28 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड जारी करने वाला है परिणाम, किसी भी वक्त आ सकता है नोटिफिकेशन

गुजरात बोर्ड जल्द ही कक्षा 12 के परिणाम 2024 की तारीख और समय की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे आज मई के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं, हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक बार जारी होने के बाद, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होगा।

17:36 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: एक साथ जारी हो सकता है 12वीं साइंस औऱ GUJCET का परिणाम

गुजरात बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कबसे कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम के साथ ही गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परिणाम जारी किया जाता है। पिछली साल 12वीं साइंस और गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट एक ही दिन एक ही समय पर 2 मई को सुबह 9 जारी किए गए थे।

16:31 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: आंसर की की चेकिंग के लिए कितनी लगेगी फीस

गुजरात बोर्ड ने 30 मार्च तक आपत्ति उठाने की अनुमति दी थी। आपत्तियां उठाने का शुल्क 500 रुपये की चुनौती दी गई है। अगर उम्मीदवार की आपत्तियां वैध मानी जाती हैं तो उन्हें जीएसईबी से शुल्क मिल जाएगा।

14:35 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात एचएससी विज्ञान परिणाम कब होगा जारी

गुजरात बोर्ड संभवतः जल्द ही कक्षा 12 के परिणाम 2024 की तारीख और समय की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे 7 मई तक जारी किए जा सकते हैं, हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक बार जारी होने के बाद, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होगा।

12:49 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: व्हाट्सएप के जरिए कैसे चेक करें गुजरात एचएससी विज्ञान परिणाम

व्हाट्सएप के माध्यम से गुजरात एचएससी विज्ञान परिणाम 2024 की जांच कैसे करें?

गुजरात बोर्ड के छात्र अपना जीएसईबी 12वीं विज्ञान का परिणाम व्हाट्सएप के माध्यम से भी देख सकते हैं। उन्हें अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा।

11:51 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट

चरण 1: आधिकारिक जीएसईबी वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।

अरोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। फिर सबमिट पर क्लिक करें.4 लिंक पर कल्कि करें।

अब रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4: जीएसईबी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और सेव करें।

10:50 (IST) 5 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: पहले गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परिणाम जारी होगा

पिछले रुझानों के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम GSEB 12वीं विज्ञान परिणाम के साथ घोषित किए जाते हैं। दोनों की घोषणा एक ही दिन, एक ही समय पर एक साथ की जाएगी। 2023 में जीएसईबी एचएससी 12वीं विज्ञान के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए गए। जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.39 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.03 प्रतिशत रहा।

20:07 (IST) 4 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: कब हुई थी 12वीं साइंस की परीक्षा

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले जारी करेगा। राज्य में 12वीं साइंस की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हुई थी और 22 मार्च को यह परीक्षा समाप्त हुई थी। एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित हुए थे। दोपहर 3 बजे से लेकर 6:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई थी। स्कूलों को 7 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स सबमिट करने का आदेश दिया गया था।

19:37 (IST) 4 May 2024
GSEB 12th Science Result 2024: कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी?

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम पहले जारी होगा। साइंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अहम जानकारी ये है कि जो स्टूडेंट कम से कम दो विषय में फेल होगा उसे कंपार्टमेंट के जरिए अपना रिजल्ट सुधारने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट में उस विद्यार्थी को दोनों विषय का फिर से पेपर देना होगा और वहां हासिल किए मार्क्स फाइनल माने जाएंगे। पिछले साल 12वीं साइंस की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित हुई थी। जून में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

17:26 (IST) 4 May 2024
GSEB 12th Science Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं का ग्रेडिंग सिस्टम

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। रिजल्ट के आने से पहले स्टूडेंट्स को ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जान लेना चाहिए। गुजरात बोर्ड 12वीं का ग्रेडिंग सिस्टम इस प्रकार है।

90 प्रतिशत या उससे अधिक मार्क्स लाने वाले को A1 ग्रेड मिलेगा। वहीं 80 से 90 प्रतिशत मार्क्स वाले को A2 ग्रेड मिलेगा।

71 से 80 प्रतिशत मार्क्स वाले स्टूडेंट्स को B1 ग्रेड मिलेगा जबकि 61 प्रतिशत से 70 प्रतिशत मार्क्स वाले को B2 ग्रेड मिलेगा।

14:57 (IST) 4 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: आज जारी हो सकता है रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी करने वाला है। अभी तारीख का ऐलान बोर्ड की ओर से नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि 5 मई को रिजल्ट आ सकता है। ऐसे में आज नोटिफिकेशन आने की संभावना जताई जा रही है। परिणाम की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

14:05 (IST) 4 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: साइंस स्ट्रीम का आएगा पहले रिजल्ट

गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे। 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद गुजरात बोर्ड कॉमर्स और फिर आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। पिछले साल भी इसी पैटर्न पर नतीजे घोषित हुए थे।

12:52 (IST) 4 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए यह दस्तावेज रखें तैयार

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना होगा। रिजल्ट की तारीख बहुत जल्द घोषित की जाएगी।

20:58 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: पिछले साल का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 73.27 फीसदी रहा था। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2023 में हर बार की तरह साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया था। उसके बाद कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आया था। इस साल भी परिणाम इसी तरह आने की उम्मीद है।

20:20 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में किया था बदलाव

गुजरात बोर्ड की परीक्षा में इस बार कुछ बदलाव हुए थे। बोर्ड के द्वारा किए गए संशोधनों में से एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी तो वहीं दूसरी तरफ वर्णनात्मक प्रश्नों की हिस्सेदारी 30 से घटकर 20 प्रतिशत हो गई। गुजरात शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया था।

18:15 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: बिना इंटरनेट के ऐसे देखें रिजल्ट

गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी अपने मार्क्स देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन से मैसेज के जरिए रिजल्ट का विकल्प तलाशना होगा। मैसेज के जरिए रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन से मैसेज बॉक्स में जाकर GJ12_RollNumber टाइप करना होगा और उसके बाद उसे 5888811 पर भेजना होगा।

17:04 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: कब और किस मोड में आयोजित हुई गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च और 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं को पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

15:35 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE:कब जारी होगा गुजरात बोर्ड रिजल्ट का नोटिफिकेशन

गुजरात बोर्ड सूत्रों से आई लेटेस्ट डिटेल की मानें, तो 3 या 4 मई को गुजरात बोर्ड रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर इन दो दिनों में नोटिफिकेशन जारी हो जाता है, तो 5 तारीख को परिणामों की घोषणा हो सकती है।

14:10 (IST) 3 May 2024
Gujarat Board Class 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं सरकारी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं और इन परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों की संख्या इस प्रकार है।

गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या - 7, 34, 898

गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या- 4, 77, 392

12:23 (IST) 3 May 2024
Gujrat Board 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: कब हुई गुजरात बोर्ड परीक्षाएं ?

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं सरकारी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च और गुजरात बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी।

11:28 (IST) 3 May 2024
Gujrat Board 10th, 12th Sarkari Result 2024 LIVE UPDATE: गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष कितने छात्र हुए उपस्थित

गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं सरकारी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: जीएसईबी परीक्षा 2024 में इस वर्ष 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें 7 लाख से ज्यादा 10वीं और करीब 5 लाख 12वीं के छात्र शामिल हैं।