Gujarat Board, GSEB SSC 10th and HSC 12th Result 2024 Date Time: गुजरात बोर्ड के परिणाम का इंतजार छात्र कबसे कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम के साथ ही गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का परिणाम जारी किया जाता है। पिछली साल 12वीं साइंस और गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट एक ही दिन एक ही समय पर 2 मई को सुबह 9 जारी किए गए थे। माना जा रहा है कि इस बार गुजरात बोर्ड का परिणाम 2 मई से 7 मई के दौरान कभी भी जारी किया जा सकता है।हालांकि अभी तक बोर्ड के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट के तारीख की घोषणा नहीं की है। जल्द ही गुजरात बोर्ड परिणाम की तारीख और समय को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद इसका लिंक आधिकारिप वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित होने की उम्मीद है।
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 की तारीख, समय, नोटिस, सीधा लिंक, उत्तीर्ण प्रतिशत के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए। आप समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को नोटिफिकेश या Jansatta.com का एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहिए। हम सभी लेटेस्ट जानकारी समय पर देते रहते हैं।
बता दें कि पिछले रुझानों के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम GSEB 12वीं विज्ञान परिणाम के साथ घोषित किए जाते हैं। दोनों की घोषणा एक ही दिन, एक ही समय पर एक साथ की जाएगी। 2023 में जीएसईबी एचएससी 12वीं विज्ञान के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए गए। जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.39 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.03 प्रतिशत रहा।
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024: कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं
अब होमपेज पर, जीएसईबी एचएससी विज्ञान परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें
अब अपना सीट नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें
परिणाम चेक करें और इसे डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें
पास होने के लिए कम से कम चाहिए 33 प्रतिशत अंक
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2024 को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और कुल अंक भी 33 प्रतिशत होने चाहिए। जो लोग स्कोर करने में असमर्थ हैं उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी।
जीएसईबी एचएससी परीक्षाएं 2024 कब हुईं थीं
जीएसईबी एचएससी परीक्षा 2024 11 मार्च से 22 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। जीएसईबी एचएससी परीक्षा 2024 के लिए 4 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
जीएसईबी एचएससी साइंस 2024 नोटिस जारी
जीएसईबी एचएससी 12वीं विज्ञान परिणाम 2024 की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। नोटिस में परिणाम की घोषणा की तारीख और समय शामिल है और पिछले रुझानों के अनुसार, नोटिस आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एक दिन पहले जारी किया जाता है।