गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 22 मार्च के बीच सफलतापूर्वक कर लिया गया है। जीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 संपन्न होने के बाद अब गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार छात्रों के बीच शुरू हो गया है। हाल ही में आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, गुजरात बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड रिजल्ट को लेकर जीएसईबी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 1 मार्च से 22 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी, तो 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 22 मार्च के बीच किया गया था। गुजरात बोर्ड परीक्षा में इस साल 10वीं के 9.20 लाख और 12वीं के 4.90 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गुजरात बोर्ड एग्जाम 2024 में भाग लेने वाले छात्र यहां जान लीजिए GSEB Result 2024 से जुड़ी हर छोटी बड़ी नई खबर की LIVE UPDATE
गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में साइंस स्ट्रीम की डिटेल इस प्रकार है।
परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या- 1,10,042
ओवरऑल पासिंग पर्संटेज- 65.58 प्रतिशत
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 64.66 प्रतिशत
लड़कों का पासिंग पर्संटेज- 66.32 प्रतिशत
गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। उस मार्कशीट में स्टूडेंट्स को अपना नाम, ओवरऑल प्रतिशत, ग्रेड स्कूल इंडेक्स, रिजल्ट सब्जेक्ट मार्क्स, सब्जेक्ट में प्राप्त मार्क्स, हर सब्जेक्ट में प्राप्त ग्रेड और आपके रिजल्ट की संपूर्ण जानकारी होगी।
गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी का भी मौका मिलेगा। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे वह हर पेपर की एक फीस भरकर फिर से कॉपी की रिचेकिंग करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित होने वाला है। रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकशन कभी भी जारी हो सकता है। राजस्थान बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स की जरूरत है।
गुजरात बोर्ड का ग्रेडिंग सिस्टम कुछ इस प्रकार है-
– 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ए1 ग्रेड
– 90 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ए2 अंक और 80 से 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बी1 ग्रेड मिलेगा।
– 70 से 61 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बी2 ग्रेड दिया जाएगा।
गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए। इस साल 12वीं के लगभग 4 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।
गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम बहुत जल्द जारी होंगे। पिछले साल 12वीं साइंस का रिजल्ट 2 मई 2023 को सुबह 9.00 बजे जारी हुआ था। पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल मिलाकर 65.58 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। गुजरात बोर्ड ने आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम 31 मई 2023 को जारी हुआ था।
गुजरात बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार स्टूडेंट्स को बेसब्री से है। गुजरात बोर्ड रिजल्ट के पिछले 10 साल के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि 2015 में जीएसईबी का रिजल्ट काफी खराब रहा था। उस साल का पासिंग प्रतिशत 59.7 प्रतिशत था। इसमें लड़कियों का पासिंग पर्संटेज 56 प्रतिशत तो लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.7 प्रतिशत था।
गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। उस मार्कशीट में स्टूडेंट्स को अपना नाम, ओवरऑल प्रतिशत, ग्रेड स्कूल इंडेक्स, रिजल्ट सब्जेक्ट मार्क्स, सब्जेक्ट में प्राप्त मार्क्स, हर सब्जेक्ट में प्राप्त ग्रेड और आपके रिजल्ट की संपूर्ण जानकारी होगी।
गुजरात बोर्ड 12वीं का स्ट्रीम वाइस रिजल्ट घोषित होता है। सबसे पहले साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित होंगे। साइंस का रिजल्ट अप्रैल के आखिर में आने की पूरी संभावना है। गुजरात में साइंस का रिजल्ट आमतौर पर गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के साथ घोषित किया जाता है क्योंकि जीएसईबी 12वीं विज्ञान के अंक जीयूजेसीईटी काउंसलिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं।
गुजरात बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। बोर्ड के सिस्टम में एक ग्रेडिंग सिस्टम भी है। इस ग्रेडिंग सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को 2-3 ग्रेड में रखा जाएगा। जिस स्टूडेंट को 90 प्रतिशत या फिर उससे अधिक मार्क्स मिलेंगे उन्हें A1 ग्रेड में रखा जाएगा। इसके अलावा 80-90 प्रतिशत मार्क्स वालों को ए2 कैटेगिरी में रखा जाएगा। इसके अलावा जिस स्टूडेंट को 71-80 प्रतिशत के बीच मार्क्स मिलेंगे उसे बी1 ग्रेड मिलेगा। वहीं 61-70 प्रतिशत मार्क्स वालों को बी2 ग्रेड दिया जाएगा।
गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जब जारी कर दिया जाएगा तो उसके बाद परिणाम देखने के दो विकल्प होंगे एक तो ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। ऑनलाइन में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं जबकि ऑफलाइन मोड में SMS के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
सबसे पहले अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स में जाएं। फिर मैसेज बॉक्स में GJ12SSeat_Roll Number टाइप करें और उसके बाद उसे 58888111 पर भेज दें। रिजल्ट आने के बाद परिणाम मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा।
गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने को है। राज्य में 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च के बीच आयोजित हुई थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित की थी। एग्जाम दो शिफ्ट में हुए थे। एक सुबह की शिफ्ट में 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक थी।
गुजरात में पिछले साल 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन जारी हुआ था। यह परिणाम 31 मई 2023 को जारी हुए थे, लेकिन इस साल यह रिजल्ट करीब 20 दिन पहले जारी हो सकते हैं। पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 73.27 प्रतिशत रहा था।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक आने की पूरी संभावना है। 30 अप्रैल के आसपास नतीजे जारी हो सकते हैं। पिछले साल 12वीं साइंस का परिणाम 2 मई को जारी हुआ था। 12वीं साइंस का पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 65.58 रहा था।
गुजरात बोर्ड रिजल्ट के पिछले 10 साल के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि 2015 में जीएसईबी का रिजल्ट काफी खराब रहा था, जो 59.7 प्रतिशत था। इसमें लड़कियों का पासिंग पर्संटेज 56 प्रतिशत तो लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.7 प्रतिशत था।
गुजरात बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2021 में जीएसईबी का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया था। इस वर्ष लड़के और लड़कियों का भी पासिंग पर्संटेज 100 प्रतिशत था।
वर्ष लड़कों का पासिंग पर्संटेज
2022 59.92
2021 100
2020 56.53
2019 62.83
2018 45.88
2017 64.7
2016 63.62
2015 64.7
2014 78.9
2013 76.5
वर्ष लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
2022 71.66
2021 100
2020 66.02
2019 72.64
2018 60.63
2017 73
2016 72
2015 56
2014 71
2013 65
वर्ष छात्रों की संख्या
2022 7,72,771
2021 8,57,204
2020 7,92,942
2019 8,22,823
2018 11,03,854
2017 11,00,000
2016 7,91,672
2015 8,53,349
2014 8,12,002
2013 9,72,128
स्टेप 1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
स्टेप 2. अब न्यू मैसेज टाइप करें SSCSeatNumber
स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 नंबर पर सेंड कर दें।
स्टेप 4. कुछ ही देर में आपका गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 मैसेज के रूप में इनबॉक्स में होगा।
गुजरात बोर्ड परीक्षा 2024 में 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक थी।
गुजरात बोर्ड ने परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीवन विज्ञान विषयों की परीक्षाओं की आंसर की 2024 को जारी कर दिया है। छात्र उम्मीदवार 30 मार्च तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं या चुनौती दे सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक जीएसईबी वेबसाइट – gseb.org पर जाएं।
अब मेन पेज पर जीएसईबी एचएससी (कक्षा 12) या एसएससी (कक्षा 10) परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
आपका सामने एक नया पेज खुलेगा अब आप रोल नंबर और पासवर्ड डालें। इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने आपका जीएसईबी का परिणाम होगा।
गुजरात बोर्ड 30 अप्रैल को नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक इस गुजरात बोर्ड की तरफ से कोई पु्ष्टि नहीं की गई है।
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) द्वारा कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2024 की तारीख और समय जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे अप्रैल के अंत तक जारी हो सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होगा।
गुजरात बोर्ड के ग्रेडिंग सिस्टम की बात करें तो इसकी डिटेल इस प्रकार है।
ए1 ग्रेड- 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर मिलेगी।
ए2 ग्रेड- 90 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने पर मिलेगी।
बी1 ग्रेड- 80 से 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिलेगी।
बी2 ग्रेड- 70 से 61 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिलेगी।
वर्ष पासिंग पर्संटेज
2022 65.18%
2021 100%
2020 60.64%
2019 66.97%
2018 67.5%
2017 68.33%
2016 67.06%
2015 59.7%
2014 73.8%
2013 69.1%
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के साथ ही स्क्रूटनी की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंको से खुश नहीं होंगे वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2023 के बारे में बात करें, तो पिछले साल जीएसईबी ने 10वीं के परिणामों को 25 मई 2023 में जारी किया था। 12वीं की कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 31 मई और आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 2 जून को जारी किए गए थे। मगर इस वर्ष लोकसभा चुनावों के चलते माना जा रहा है कि गुजरात बोर्ड 30 अप्रैल को नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक इस गुजरात बोर्ड की तरफ से कोई पु्ष्टि नहीं की गई है।