Commonwealth Games GK Questions 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) की शुरुआत 28 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जबकि आयोजन का समापन समारोह 8 अगस्त, 2022 को होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 215 एथलीट 15 डिसिप्लिन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 6 पदक जीत चुका है, जिसमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। मीराबाई चानू ने भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। जबकि, जेरेमी लालरिनुंगा ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिए तीसरा स्वर्ण अचिंता शुली ने जीता है।

सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में कॉमन वेल्थ गेम्स की तरह ही खेल की दुनिया से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। जिसमें जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के भी कई सवाल होते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक सवाल और उनके जवाब बताएंगे।

General Knowledge Questions on Commonwealth Games

प्रश्न 1: पहला कॉमन वेल्थ गेम्स कब और कहां आयोजित किया गया था?

उत्तर: हैमिल्टन, कनाडा 1930

प्रश्न 2: कॉमन वेल्थ गेम्स कितने साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है?

उत्तर: 4 साल

प्रश्न 3: किस देश ने राष्ट्रमंडल खेलों की सबसे अधिक मेजबानी की है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 4: राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक पदक किस देश ने जीते हैं?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 5: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत से पहला गोल्ड मेडल कौन लेकर आया था?

उत्तर: मिल्खा सिंह, 1958

प्रश्न 6: भारत ने किस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी?

उत्तर: साल 2010

प्रश्न 7: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कितने देश भाग ले रहे हैं?

उत्तर: 72 देश

प्रश्न 8: कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में किस खेल ने अपनी शुरुआत की है?

उत्तर: क्रिकेट</p>

प्रश्न 9: किस भारतीय एथलीट ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स से अपना नाम वापस लिया है?

उत्तर: नीरज चोपड़ा

प्रश्न 10: साल 2026 में राष्ट्रमंडल खेल कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया