General Knowledge 2022: मनी लॉन्ड्रिंग शब्द आप आए दिन सुनते होंगे। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस भी दर्ज किया जाता है। मनी लॉन्ड्रिंग क्या है, कब लागू हुआ यह कानून। इस शब्द की शुरूआत कहां से हुई। ऐसे ही सवालों के जवाब जीके अपडेट्स में बताए जा रहे हैं।
यहां बताई जा रही जानकारी प्रतियोगी परीक्षा (General Knowledge 2022) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सहायक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में अक्सर इस तरह से प्रश्न पूछें जाते हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इन सवालों के जवाबों को जानना जरूरी है।
प्रश्न 1: मनी लॉन्ड्रिंग क्या है?
उत्तर: अवैध तरीके से कमाए गए पैसे को वैध रूप में दिखाना।
प्रश्न 2: मनी लॉन्ड्रिंग शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई।
उत्तर: इस शब्द की उत्पत्ति संयुक्त राज्य अमेरिका में माफिया समूह से हुई।
प्रश्न 3. मनी लॉन्ड्रिंग कानून भारत में कब लागू हुआ।
उत्तर: 1 जुलाई 2005 को ( 2002 में धन शोधन निवारण अधिनियम पारित किया गया था)
प्रश्न 4: मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कौन सा विभाग करता है।
उत्तर: प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate)
प्रश्न 5: आय से अधिक संपत्ति की जांच कौन सा विभाग करता है।
उत्तर: आयकर विभाग
प्रश्न 6: टैक्स चोरी करने पर किस धारा में केस दर्ज किया जाता है।
उत्तर: इनकम टैक्स एक्ट की धारा 276 सीसी के तहत
प्रश्न 7: भारत के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे।
उत्तर: मौलाना अबुल कलाम आजाद
