General Knowledge 2022: भारत आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई दी और महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। साथ ही देश के लिए अगले 25 सालों का खाका भी रखा। आइए जानते हैं आजादी के इन 75 सालों से जुड़े कुछ अहम सवाल और उनके जवाब।

प्रश्न 1: भारत में पहला आम चुनाव किस साल हुआ था?

उत्तर: पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के बीच संपन्न हुआ था।

प्रश्न 2: भारत में पंचवर्षीय योजना पहली बार कब लागू की गई थी?

उत्तर: साल 1951

प्रश्न 3: पंचशील समझौता कब और किस देश के साथ हुआ था?

उत्तर: चीन के क्षेत्र तिब्बत और भारत के बीच व्यापार और आपसी संबंधों को लेकर यह समझौता 1954 में हुआ था।

प्रश्न 4: किस साल इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं?

उत्तर: 1966

प्रश्न 5: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में कितने महीनों के लिए आपातकाल लगाया था?

उत्तर: 25 जून, 1975 से 21 महीनों तक यानी 21 मार्च, 1977 तक

प्रश्न 6: सिक्किम भारत संघ का हिस्सा कब बना?

उत्तर: सिक्किम 16 मई 1975 को भारत संघ का 22वां राज्य बना।

प्रश्न 7: भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए पहले उपग्रह का नाम क्या था?

उत्तर: आर्यभट्ट

प्रश्न 8: भारत में हरित क्रांति के जनक कौन थे?

उत्तर: एम.एस. स्वामीनाथन

प्रश्न 9: भारत में सूचना का अधिकार कब लागू हुआ?

उत्तर: साल 2005

प्रश्न 10: जम्मू और कश्मीर में धारा 370 कब हटाई गई?

उत्तर: 5 अगस्त 2019