GATE Response Sheet 2024 Released Today: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने गेट परीक्षा 2024 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2024 के उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।

दरअसल, रिस्पॉन्स शीट को IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac पर जारी किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 चेक कर सकते हैं।

दरअसल, GATE 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। सभी परीक्षाएं एक दिन के दो पालियों में हुई थीं। पहली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई थी। बता दें कि GATE 2024 के नतीजे 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वहीं स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को जारी किए जाएंगे।

कैसे चेक करें GATE 2024 रिस्पॉन्स शीट

सबसे पहले IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।

होम पेज पर मौजूद GATE 2024 कैंडिडेट्स की GATE Response Sheet पर लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको लॉगिन का विवरण दर्ज करना होगा।

अब सबमिट पर क्लिक करें और GATE Response Sheet आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

अब GATE Response Sheet चेक करें और इस पेज को डाउनलोड कर लें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

सीबीएसई इस दिन जारी कर सकता है सीटीईटी 2024 का रिजल्ट

CTET Result 2024 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई सीटीईटी) में शामिल युवा अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई 20 फरवरी तक रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर डिक्लेयर होंगे।

अभ्यर्थी अपना रिलल्ट CBSE की इसी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने परिणामों की घोषणा को लेकर किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि किसी भी अपडेट के लिए सीटीईटी और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।