GATE Admit Card 2026 Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी जल्द ही GATE 2026 Admit Card जारी करेगा। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने MTech, MS और PhD कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए आवेदन किया है।

हालांकि, IIT गुवाहाटी ने एडमिट कार्ड जारी करने की तय तारीख को फिलहाल स्थगित कर दिया है और अब इसके लिए एक संशोधित तारीख जल्द घोषित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2026 परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

IIT गुवाहाटी द्वारा GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होगी:

पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

GATE 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर “GATE 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. अपना Enrollment ID और Password दर्ज करें

स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5. PDF फाइल डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

GATE 2026 Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

गेट 2026 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी:

उम्मीदवार का नाम

एनरोलमेंट आईडी

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

परीक्षा की तारीख और समय

पेपर कोड

श्रेणी (Category)

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) अनिवार्य रूप से लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

GATE 2026 रिजल्ट और स्कोर वैलिडिटी

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GATE 2026 का परिणाम 19 मार्च 2026 (संभावित) को घोषित किया जाएगा। GATE स्कोर की वैधता तीन वर्षों तक रहेगी, जिसका उपयोग उम्मीदवार IITs, NITs, IIITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट एडमिशन और कई PSU भर्तियों के लिए कर सकते हैं।

Jansatta Education Expert Advice

GATE 2026 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें अधिकांश पेपर्स में MCQ, MSQ और NAT प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत GATE हेल्पडेस्क से संपर्क करें। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।