GATE 2019 Exam Schedule, Date, Time Table: आईआईटी मद्रास ने ‘गेट 2019’ परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार गेट की परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित होगी। GATE 2019 परीक्षा का शेड्यूल प्रतियोगी परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार देश में पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च कोर्सेज में प्रवेश लेने के लिए योग्य होंगे। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा 2 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित की जाएगी जो चार दिनों में संपन्न होगी। गेट 2019 की परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी जिसमें सुबह और दोपहर की पाली शामिल होंगी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले साल जनवरी में जारी होंगे। परीक्षा का शेड्यूल गेट की अधिकारिक वेबसाइट gate.iitm.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस बार गेट 2019 एग्जाम में स्टेटिक्स का एक और एग्जाम शामिल किया गया है। गेट 2019 को 24 पेपर्स में आयोजित किया जाएगा और प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक पेपर में किसी एक सेशन में उपस्थित हो सकता है।

यहां देखें गेट का एग्जाम शेड्यूल:-

1. 2 फरवरी, 2019 शनिवार

पहला सेशन: 09:30-12:30 (CY, ME-1, MN)
दूसरा सेशन: 14:30 – 17:30 (ME-2, XE, XL, TF)

2. 3 फरवरी, 2019 रविवार:-

तीसरा सेशन: 09:30 – 12.30 (CS, CH)
चौथा सेशन: 14:30 – 17:30 (AE, AG, AR, BT, EY, GG, IN, MA, MT, PE, PH, PI, ST)

3. 9 फरवरी, 2019 शनिवार:-

पांचवा सेशन: 09:30 – 12.30 (EC)
छठा सेशन: 14:30 – 17:30 (EE)

4. 10 फरवरी, 2019 रविवार:-

सातवां सेशन: 09:30 – 12.30 (CE-1)
आठवां सेशन: 14:30 – 17:30 (CE-2)