MPPEB, MP TET Admit Card 2018-2019: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 फरवरी, 2019 से शुरू होंगी और 11 फरवरी, 2019 तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में यानी सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे के बीच होगी जबकि दोपहर की शिफ्ट 2:30 से 5 बजे के बीच होगी। आगे आप देख सकते हैं कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तरीका क्या है।

MP TET Admit Card 2018 2019: ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

1. आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।

3. ‘हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018’ लिंक पर क्लिक करें।

4. आप जिस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके नाम के आगे ‘क्लिक हियर’ पर क्लिक करें।

5. आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

6. एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।