दिल्ली पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग की इस अधिसूचना के मुताबिक, कांस्टेबल (कार्यकारी) के खाली पड़े कुल 7565 पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवार 22 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इस समयसीमा के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

दिसंबर या जनवरी में होगी परीक्षा

दिल्ली पुलिस की इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा करने की भी लास्ट डेट वही है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया का पहला चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2025 या फिर जनवरी 2026 में आयोजित होगी। अयोग ने अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की है।

जारी होने वाला है राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट, 3 लाख से अधिक कैंडिडेट्स कर रहे इंतजार; जानें आगे क्या होगा

परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

भर्ती प्रक्रिया में एग्जाम के बाद शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण (पीई और एमटी) शामिल है। 18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य अनारक्षित (यूआर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) सहित विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियों को भरना है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

इवेंटतारीख
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना जारी22 सितंबर, 2025
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू22 सितंबर, 2025
ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त21 अक्टूबर, 2025 (रात 11 बजे)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 अक्टूबर, 2025 (रात 11 बजे)
आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो29-31 अक्टूबर, 2025
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथिदिसंबर 2025 / जनवरी 2026

रिक्तियों की जानकारी

क्र. सं.पद का नामजनरलईडब्ल्यूएसओबीसीअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिकुल
1कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष19144569677293424408
2कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष [भूतपूर्व सैनिक (अन्य)]10726546236285
3कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष [भूतपूर्व सैनिक (कमांडो)]106255613851376
4कांस्टेबल (कार्यकारी) – महिला10472495314572122496
कुल रिक्तियां3174756160813866417565