केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 3 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर 2024 के लिए शहर की सूचना पर्ची यानी एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपनी सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET December 2024 City Slips: परीक्षा की तारीख के बारे में आई ये जानकारी
सीटीईटी दिसंबर 2024 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। सीटीईटी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि, अगर किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है।
CTET December 2024 City Slips:: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें ?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपनी सीटीईटी दिसंबर 2024 सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद CTET December 2024 City slips के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुले विंडो में अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर CTET December 2024 City slips खुल जाएगी, जिसमें दी गई जानकारी की जांच करें।
स्टेप 5: डिटेल्स की जांच करने के बाद CTET December 2024 City slips को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
CTET December 2024 City Slips: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड ?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर 2024 की सिटी स्लिप जारी होने के कुछ दिन बाद और परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड परीक्षा जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक CTET वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
CTET December 2024 City Slips: कहां और कब आयोजित होगी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर 2024 या सीटीईटी दिसंबर 2024 का आयोजन सीबीएसई द्वारा देश भर के 136 शहरों में किया जाएगा, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) हैं।
CTET December 2024 City Slips: एग्जाम पैटर्न
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, दिसंबर 2024 या सीटीईटी दिसंबर 2024 में शामिल होने वाले जिन उम्मीदवारों को कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना है वह पेपर 1 में देंगे और जिन उम्मीदवारों को कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना है वह पेपर 2 में भाग लेंगे। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में भाग लेना होगा।