CTET Answer Key 2024: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। सीबीएसई ने 7 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर इसे जारी किया है। जो उम्मीदवार इस पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे वे वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद 10 फरवरी तक आधिकारिक पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
10 फरवरी के बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाएगी। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने की फीस 1000 रुपये है, जो क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि बोर्ड द्वारा आपकी आपत्ति/चुनौती स्वीकार कर ली जाती है तो एक नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी अकाउंट में होगा जिस अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया गया है। इसीलिए पेमेंट करते समय ये सुनिश्चित कर लें कि आप उसे बाद में वापस पा सकते हैं या नहीं।
ऐसे डाउनलोड करें अपनी आंसर की:
1: सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2: होम पेज पर, ‘Submit Key Challenge (CTET Aug-2023)’ लिंक पर क्लिक करें।
3: यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
4: सीटेट प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें।
5: आंसर-की डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।