सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में उपस्थित रहे उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। देशभर में 28 जुलाई को आयोजित हुई इस परीक्षा में 2 लाख के करीब कैंडिडेट उपस्थित हुए। यह परीक्षा 218 शहरों के 416 सेंटर्स पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
कब जारी होगा रिजल्ट?
सीएसआईआर नेट रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट इसी महीने जारी होगा। परिणाम अगस्त के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड का इस्तेमाल करके स्कोरकार्ड तक पहुंच सकते हैं।
NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, NBEMS ने बताई इंटर्नशिप पूरी करने की डेट
परीक्षा के 4-6 सप्ताह बाद जारी होता है रिजल्ट
पिछले कुछ सालों में सीएसआईआर नेट परीक्षा परिणाम एग्जाम के लगभग चार से छह सप्ताह बाद जारी किए जाते रहे हैं। इस साल यह परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई। सीएसआईआर नेट परिणाम पूरी तरह से मूल्यांकन और सामान्यीकरण प्रक्रियाओं की जटिलता पर निर्भर करता है। घोषणा के बाद, सीएसआईआर नेट परिणाम का सीधा लिंक आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
2022 से कब-कब जारी हुआ रिजल्ट
साल | परीक्षा तिथि | परिणाम तिथि | अंतराल (दिन) |
2024 | 27 जुलाई, 2024 | 12 सितंबर, 2024 | लगभग 45 दिन |
2023 | 28 दिसंबर, 2023 | 25 जुलाई 2023 | 28 दिन |
2022 | 19 सितंबर, 2022 | 17 नवंबर, 2022 | 59 दिन |
रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करे चेक?
सीएसआईआर नेट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में रिजल्ट से जुड़ा लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो ओपन होगी वहां अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।