ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इस साल 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च के बीच आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में करीब 3.93 लाख बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन बच्चों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है।

CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE Update Direct Link

बता दें कि लास्ट ईयर ओडिशा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 26 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया था। पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में 82.27 फीसदी, साइंस में 86.93 फीसदी और आर्ट्स में 80.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एकसाथ जारी किया था। इस बार भी रिजल्ट एकसाथ ही आने की संभावना है।

ओडिशा बोर्ड के अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी है कि 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की तैयारी है। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी जारी किया जाएगा।

Live Updates
08:42 (IST) 21 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: कब जारी होगा ओडिशा बोर्ड रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कक्षा 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीख 25 और 26 मई है।

19:56 (IST) 20 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: ओडिशा 12वीं के परिणाम 21 मई को होगा जारी

ओडिशा कक्षा 12वीं परिणाम 2025 21 मई को जारी किया जाएगा।

17:53 (IST) 20 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कब जारी होगा परिणाम

स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई), ओडिशा 22 मई तक एचएससी परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

17:07 (IST) 20 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: परिणाम को लेकर किसी भी समय जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

ओढ़िशा बोर्ड परिणाम को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। छात्र जनसत्ता एजुकेशन पर लाइव अपडेट चेक करते रहें।

16:19 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: एसएमएस से कैसे चेक करें ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट ?

स्टेप 1. अपने फोन के मैसेज एक को खोलें।

स्टेप 2. टाइप करें Result For 12 स्पेस देकर रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 पर भेजें।

स्टेप 4. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में आपके फोन पर आ जाएगा।

15:44 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: क्या अलग अलग जारी होंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे ?

नहीं, ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स) के नतीजों को एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा और ओवरऑल टॉपर्स के साथ स्ट्रीमवाइज टॉपर्स की घोषणा भी की जाएगी।

15:02 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक

ओडिशा बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, अगर छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने के लिए पूरक परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिसे पास करके के बाद उनके रिजल्ट पर उत्तीर्ण अंकित किया जाएगा।

13:55 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: अंकों से नाखुश छात्रों के लिए विकल्प

जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी घोषणा रिजल्ट जारी करने के बाद की जाएगी।

12:56 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: कहां चेक करें ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट ?

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों - chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

11:46 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: कैसे जारी होंगे ओडिशा बोर्ड 12वीं के परिणाम

ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।

10:28 (IST) 20 May 2025
कितने छात्रों ने दी थी ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा

इस साल ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में करीब 3.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

09:32 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: कब जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा पिछले साल की तरह इस साल भी 26 मई, 2025 को ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 को घोषित कर सकता है।

08:34 (IST) 20 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था परिणाम

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा ने पिछले साल कक्षा 12वीं परिणाम को 26 मई के दिन जारी किया था। इस साल के परिणाम को लेकर आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

20:44 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: बोर्ड ने क्या दी जानकारी

उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा ने अभी तक सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम 2025 जारी नहीं किया है। ओडिशा कक्षा 12वीं परिणाम की घोषणा से पहले, कक्षा 12 परिणाम की तारीख और समय बोर्ड द्वारा साझा किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

19:23 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले वर्षों का विज्ञान स्ट्रीम उत्तीर्ण प्रतिशत देखें

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 86.93%

लड़कों का पास प्रतिशत - 86.12%

लड़कियों का पास प्रतिशत- 87.7%

18:18 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: chseodish.nic.in पर घोषित किया जाएगा परिणाम

ओडिशा प्लस 2 बोर्ड परिणाम chseodish.nic.in पर घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बने रहे जनसत्ता/एजुकेशन के साथ।

16:16 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले वर्ष के परिणाम दिनांक की जांच करें

पिछले साल ओडिशा कक्षा 12वीं का परिणाम 26 मई, 2024 को दोपहर 3 बजे प्रेस मीट के माध्यम से घोषित किया गया था। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 86.93% था।

15:28 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत कैसा था

2024 में, कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक धाराओं में कुल 3,84,597 छात्र ओडिशा कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत ठोस था, विज्ञान स्ट्रीम 86.93% के साथ आगे रही, इसके बाद वाणिज्य 82.27%, कला 80.95% और व्यावसायिक पाठ्यक्रम 68.02% रहे।

14:34 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम किन तारीखों में होगा जारी

ओडिशा सीएचएसई परिणाम 2025 अब जल्द ही किसी भी समय जारी किया जाएगा। ओडिशा सीएचएसई बोर्ड जल्द ही सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम 2025 जारी करने की तारीख और समय की घोषणा करेगा।

13:47 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है तो रिजल्ट कैसे चेक करें?

परिणाम घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक लोड के कारण ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसे परिदृश्यों में, सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2025 को एसएमएस और डिजीलॉकर के माध्यम से जांचा जा सकता है।

13:00 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: सीएचएसई ओडिशा +2 परिणाम कहां देखें?

छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकेंगे:

chseodish.nic.in

Orissaresults.nic.in

11:31 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम 2025 कैसे जांचें?

चरण 1: CHSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम 2025 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: नये पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4: अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5: अपना परिणाम डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।

09:15 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट

ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र, नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट 1. orissaresults.nic.in

वेबसाइट 2. bseodisha.ac.in

08:48 (IST) 19 May 2025
Odisha 12th Result 2025 LIVE: क्या एक साथ जारी होंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे ?

हां, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा कक्षा 12वीं परिणाम 2025 की तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा।

20:40 (IST) 18 May 2025
Odisha 12th Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

20:31 (IST) 18 May 2025
CHSE Odisha 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

ओडिशा में 12वीं की परीक्षा कुल 1276 सेंटर्स पर आयोजित हुई थी। अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे।

20:23 (IST) 18 May 2025
Odisha 12th Result 2025 Live: ओडिशा में 4 लाख के करीब स्टूडेंट्स को 12वीं के रिजल्ट का इंतजार

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 3.90 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च के बीच आयोजित हुई थी।

18:20 (IST) 18 May 2025
Odisha Board 12th Result 2025 Live: SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज टाइप करना होगा। मैसेज बॉक्स में जाकर Result For12 और इसे 56263 पर भेजना होगा।

17:23 (IST) 18 May 2025
Odisha 12th Result 2025 Live: 12वीं का क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 'डी' ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।

17:10 (IST) 18 May 2025
Odisha 12th Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।

2. इसके बाद साइन-अप प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘डिजिलॉकर के लिए रजिस्टर करें’ पर क्लिक करें।

3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और फोन पर आए OTP को वहां दर्ज करें।

4. अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

5. आधार नंबर लिंक करें।

6. रजिस्ट्रेशन होने के बाद खाता लॉग इन करें और फिर रिजल्ट आपको स्क्रीन पर ही मिल जाएगा।

7. रिजल्ट एक्सेस करने के लिए आपको वहां रोल नंबर दर्ज करना होगा।