Chhath Puja 2024 teachings and learnings for students: छठ पूजा भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है जो सूर्य देव को समर्पित है। यह त्योहार अब पूरे भारत में मनाया जाता है, खासकर उत्तर भारत में। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है जिसमें कई प्रकार की पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए जाते हैं। छठ पूजा के दौरान, लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और उन्हें अर्घ्य देते हैं। इस त्योहार में व्रत रखने का भी महत्व है और लोग व्रत रखकर सूर्य देव को प्रसन्न करते हैं।
छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हमें सूर्य देव की महत्ता के बारे में सिखाता है और हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की शिक्षा देता है। इस त्योहार से पांच प्रमुख शिक्षाएं मिलती हैं, जो प्रत्येक छात्र को जरूर जाननी चाहिए, जो उनके लिए जीवन में काफी काम आने वाली हैं।
छठ पूजा से छात्रों को मिलने वाली पांच प्रमुख शिक्षाएं
सूर्य की महत्ता: छठ पूजा से बच्चों को सूर्य की महत्ता के बारे में सिखाया जाता है और उन्हें सूर्य के प्रति कृतज्ञ होने की शिक्षा दी जाती है।
प्रकृति का सम्मान: छठ पूजा प्रकृति के साथ जोड़ने का एक अवसर है। बच्चों को प्रकृति का सम्मान करने और उसके साथ सौहार्दपूर्ण जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है।
स्वच्छता और साफ-सफाई: छठ पूजा से पहले घरों और घाटों की साफ-सफाई की जाती है। बच्चों को स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में सिखाया जाता है।
परंपराओं का सम्मान: छठ पूजा हमारी परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों को परंपराओं का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ाने की शिक्षा दी जाती है।
एकता और सौहार्द: छठ पूजा एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। बच्चों को एकता और सौहार्द के महत्व के बारे में सिखाया जाता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी जाती है।
छठ पूजा से मिलने वाली इन शिक्षाओं के जरिए माता पिता अपने स्कूली बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने और उनके जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। छठ पूजा से मिलने वाली इन शिक्षाओं के अलावा आप ये भी जान लीजिए कि दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूली बच्चों को मिल रही है इतने दिनों की छुट्टियां।