CBSE 10th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। शुक्रवार (12 मई) को नतीजे घोषित किए गए। छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इससे पहले आज सुबह ही CBSE ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए थे।
इस साल सीबीएसई कक्षा 10 के परिणामों का कुल पास प्रतिशत 93.12% है, जो पिछले साल की तुलना में कम है। परीक्षा परिणाम उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर CBSE 12वीं कक्षा का परिणाम आने पर छात्रों को बधाई दी।
CBSE Board Class 10th Result 2023 ऐसे करें चेक-
- छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CBSE Board Class 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
- डिटेल्स दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- सीबीएसई परिणाम चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल सीबीएसई परीक्षा के लिए कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से कक्षा 10वीं परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था।
CBSE 10th Result 2023 डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक-
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर लॉग इन करें।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 विकल्प का चयन करें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।
त्रिवेंद्रम बना सबसे अधिक पास प्रतिशत वाला रीजन
बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की घोषणा नहीं करेगा। बोर्ड ने गैर जरूरी प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए ये फैसला लिया है। स्टूडेंट्स दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं की तरह ही कक्षा 10वीं में भी त्रिवेन्द्रम रीज़न सबसे अधिक पास प्रतिशत वाला रीज़न रहा है। त्रिवेंद्रम रीज़न में 99.91% विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि गुवाहाटी में पास प्रतिशत 76.90% है।
CBSE Board 10th Class Result Out: लड़कियों ने 10वीं में भी मारी बाजी
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियां लड़कों से 1.98 प्रतिशत से आगे हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.27 प्रतिशत है।