CBSE 12th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। शुक्रवार (12 मई) को घोषित नतीजों के मुताबिक इस बार सीबीएसई का 12वीं का पास प्रतिशत 87.33% रहा। छात्र सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
कक्षा 12 के परिणाम के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। परिणाम उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। इस वर्ष, कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 थी। इनमें से 7,45,433 छात्र और 9,51,332 छात्राएं थीं।
CBSE Board Class 12th Result 2023 ऐसे करें चेक-
- छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CBSE Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
- डिटेल्स दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- सीबीएसई परिणाम चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
त्रिवेंद्रम बना देश का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला रीजन
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की थीं। इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए 16.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम देश का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाला रीजन बना। वहीं दूसरे पर बेंगलुरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली रीज़न रहा। नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए और प्रयागराज रीजन में पास प्रतिशत 78.05 रहा।
सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 के छात्रों के डिजीलॉकर खातों के लिए सुरक्षा पिन जारी किया है, जिससे साल 2023 की बोर्ड परीक्षा दे चुके स्टूडेंट मार्कशीट सह प्रमाणपत्र और माइग्रेशन प्रमाणपत्र जैसे अपने दस्तावेज़ डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Board Result 2023: डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के स्टेप्स
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
- अपनी कक्षा सेलेक्ट करें और स्कूल कोड, रोल नंबर व छह अंकों का सिक्योरिटी पिन डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। डिजिलॉकर अकाउंट पर जाएं।
- डॉक्यूमेंट सेक्शन पर जाकर मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
