केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। 12वीं कक्षा में कुल 38.36 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा है। लड़कियों का कुल पासिंग प्रतिशत 41.35 प्रतिशत और लड़कों का 36.79 प्रतिशत रहा है।

CBSE 12th Compartment Result 2025 Direct Link

15 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुई इन परीक्षाओं में जो भी स्टूडेंट शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और Direct Link, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें कि सीबीएसई ने इस साल कंपार्टमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई की अवधि में आयोजित की थी, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 जुलाई और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई, 2025 को हुई थी।

Live Updates
18:52 (IST) 1 Aug 2025
CBSE 12th class Supplementary Result 2025 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा में भी फेल होने वाले स्टूडेंट आगे क्या करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गए हैं उन्हें दोबारा से उसी कक्षा में पढ़ाई करनी होगी।

18:48 (IST) 1 Aug 2025
CBSE 10th 12th Compartment Result 2025 Live: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर 2025 Result सेक्शन में Senior School (Class XII) Certificate Examination (Supplementary) Results 2025 – Announced on 1st August 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई विंडो खुलेगी यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

18:40 (IST) 1 Aug 2025
CBSE 10th 12th Compartment Result 2025 Live: लड़कियों का पास प्रतिशत रहा ज्यादा

12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में लड़कियां अधिक पास हुई हैं। 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में लड़कियों का कुल पासिंग प्रतिशत 41.35 प्रतिशत और लड़कों का 36.79 प्रतिशत रहा है।

18:39 (IST) 1 Aug 2025
CBSE 10th 12th Compartment Result 2025 Live: 10वीं के रिजल्ट का इंतजार जारी

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी किया है। 10वीं का रिजल्ट अभी नहीं आया है। कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई को समाप्त हुई थी जबकि 12वीं के पेपर 15 जुलाई को एक ही दिन में खत्म हो गए थे।

18:38 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live: 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 38.36 प्रतिशत बच्चे पास

12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम में कुल 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 1,38,666 छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। इसमें से 53,201 छात्र (38.36 प्रतिशत) पास हुए हैं।

18:19 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live: सीबीएसई 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

17:49 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा में भी फेल होने वाले स्टूडेंट आगे क्या करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में जो स्टूडेंट फेल हो जाएंगे उन्हें दोबारा से उसी कक्षा में पढ़ाई करनी होगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

16:31 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live: पास होने के लिए कितने चाहिए होंगे मार्क्स?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे।

वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो ऐसे छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।

14:52 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ‘2025 परिणाम’ के अंतर्गत, CBSE 10वीं, 12वीं पूरक परिणाम 2025 पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।

आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।

CBSE पूरक परिणाम 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

परिणाम को सेव और डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

13:21 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live: कब आयोजित हुई थी कंपार्टमेंट परीक्षा?

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 से 22 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है। रिजल्ट जल्द घोषित होने की संभावना है।

13:16 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: 10वीं का मेन रिजल्ट कैसा रहा था?

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं की मेन परीक्षा का परिणाम 13 मई को घोषित किया था। 10वीं कक्षा के लिए इस साल 23.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से 22.21 लाख छात्र परीक्षा में पास हुए यानी उनका कुल पासिंग प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा था।

12:51 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: इस साल 12वीं का मेन रिजल्ट कैसा रहा था?

इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 मई को घोषित हुआ था। इस साल 12वीं में 17.04 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि कुल 14.96 लाख छात्र परीक्षा में पास हुए यानी कुल पासिंग प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा था।

12:20 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: कंपार्टमेंट रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र क्या करें?

सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुनर्मूल्यांकन या मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते है। परिणाम में कोई भी अपडेट या परिवर्तन छात्र के लॉगिन खाते के माध्यम से साझा किया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणा, पुनर्मूल्यांकन तिथियों और अंकतालिका वितरण के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

11:39 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा में भी फेल होने वाले स्टूडेंट आगे क्या करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में जो स्टूडेंट फेल हो जाएंगे उन्हें दोबारा से उसी कक्षा में पढ़ाई करनी होगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

11:28 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स की सहायता से चेक करें परिणाम

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

चरण 1: सीबीएसई की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2: कक्षा 10वीं या 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब जो विंडो खुलेगी वहां लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें और परिणाम देखें।

चरण 5: सीबीएसई परिणाम 2025 देखें और डाउनलोड करें, एक प्रिंटआउट लें और भविष्य में उपयोग के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

11:26 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Compartment Result 2025 Live:इन वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकता है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम इन वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकता है।

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

cbse.gov.in

11:25 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद इन क्रेडेंशियल की सहायता से चेक करें परिणाम

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।

11:24 (IST) 1 Aug 2025
CBSE Supplementary Result 2025 LIVE: कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त 2025 के बीच में कभी भी घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी आज भी किया जा सकता है।