CBSE Board Class 10th Result 2024 Date Time, CBSE Board 10th Result Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों को अब नतीजों का इंतजार है, जिसे सीबीएसई बोर्ड जल्द ही खत्म कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आने वाले कुछ हफ्तों में 10वीं हाई स्कूल के नतीजों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके कुछ समय बाद ही रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresult.inc.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

CBSE Board Class 10th Result 2024 Date Time: कब आयोजित हुई थी सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2023 और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।

CBSE Board Class 10th Result 2024 Date Time: क्या है नतीजों का पैटर्न ?

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणामों के जारी होने के पैटर्न की बात करें, तो पिछले साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे 12 मई जो जारी किए गए थे। इस पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि बोर्ड इस बार भी मई 2024 के पहले दो हफ्तों के दौरान नतीजे जारी कर सकता है।

CBSE Board Class 10th Result 2024: कैसे करें चेक ?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजों का अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं और घर बैठे परिणाम जानना चाहते हैं, तो यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेसबाइट cbseresults.inc.in पर जाना है।

स्टेप 2. होमपेज पर आने के बाद सामने दिख रहे CBSE 10th Class Result 2024 link पर क्लिक करना है।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने दिखी विंडो में अपने लॉगिन क्रिडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, बर्थ डेट को दर्ज करने के बाद सबमिट करना है।

स्टेप 4. सही डिटेल दर्ज करने के बाद CBSE 10th Class Result 2024 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5. CBSE 10th Class Result 2024 को जांचने के बाद आप इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।